logo

मूड

ट्रेंडिंग:

स्रेह मिलन समारोह में पिता को याद कर भावुक हुए भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई

पुन्हाना हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल का विशेष गढ़ रहा है। यहां पहुंचे कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि स्नेह मिलन समारोह के माध्यम से वर्षों पुरानी यादें फिर ताजा हो गई।

Kuldeep Bishnoi

स्रेह मिलन समारोह भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई का स्वागत करते कार्यकर्ता। (Photo Credit: Khabargaon)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा के पुन्हाना में आयोजित 29वें स्रेह मिलन समारोह में भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद चौधरी कुलदीप बिश्नोई काफी भावुक नजर आए। उन्होंने यहां पहुंचकर अपने पिता के समय से इस क्षेत्र से मिल रहे समर्थन को लेकर लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि क्षेत्र के लोगों ने हमेशा से उनके परिवार को समर्थन दिया है। यहां हर पल उनके लिए यादगार रहा है। कांग्रेस विधायक के क्षेत्र में आयोजित स्रेह मिलन समारोह में भाजपा नेता की एंट्री से विपक्षी दलों में खलबली मच गई।

 

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल का विशेष गढ़ कहे जाने वाले पुन्हाना में 29 नवंबर को स्रेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद चौधरी कुलदीप बिश्नोई इस 29वें स्रेह मिलन समारोह में पहुंचे तो कहा कि ये उनके लिए यादगार पल है।

 

उन्होंने कहा कि पुन्हाना से उनके परिवार का रिश्ता उनके पिता के समय से चला आ रहा है। पुन्हाना के लोगों ने हमेशा उनके पिता को भरपूर प्यार और सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि उनकी रथ यात्रा और ट्रैक्टर यात्रा के दौरान भी पुन्हाना के लोगों ने उन्हें समर्थन दिया था। आज स्नेह मिलन के माध्यम से वर्षों पुरानी यादें फिर ताजा हो गई।

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा में प्रदूषण रोकने के लिए 15 विभाग मिलकर चलाएंगे अभियान, जारी हुए फंड

'मुश्किल दौर में भी नहीं छोड़ा साथ'

उन्होंने कहा कि हरियाणा के हर गांव में आज भी उनके पुराने साथी बड़ी संख्या में उनके साथ खड़े हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित स्नेह मिलन समारोहों में उन्हें जिस तरह का जोश, उत्साह देखने को मिली है, पुन्हाना ने भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अपनेपन और एकजुटता की शानदार मिसाल पेश की है।

 

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि आज की राजनीति में परिस्थितियां बदलने के साथ लोग अपने पुराने रिश्ते और वादे भूल जाते हैं, लेकिन पुन्हाना के लोगों ने हर दौर में वफादारी, भरोसे और अपनेपन की मिसाल कायम की है। अच्छे समय से लेकर संघर्ष और मुश्किलों के दौर तक क्षेत्रवासियों ने उनका साथ नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि जनता का यह विश्वास उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी और सबसे बड़ा सम्मान है।

 

यह भी पढ़ें: 15 दिन बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं, निदेशक मौलिक शिक्षा विभाग ने पुलिस से मांगा जवाब

'अवाम का भरोसा ही सबसे बड़ा ओहदा'

उन्होंने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय चौधरी भजनलाल हमेशा कहते थे कि अवाम का भरोसा ही सबसे बड़ा ओहदा होता है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के पीछे कार्यकतार्ओं की दिन-रात की मेहनत, समर्पण और आत्मीयता रही है। कहा कि आपका प्यार ही मेरी ताकत है, आपका भरोसा ही मेरी पूंजी है और आपकी खिदमत ही मेरा मकसद है।

Related Topic:#haryana news

और पढ़ें