logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हरियाणा में प्रदूषण रोकने के लिए 15 विभाग मिलकर चलाएंगे अभियान, जारी हुए फंड

NCR में 15 विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर हरियाणा पॉल्यूशन पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड काम कर रहा है। जुलाई से अक्टूबर तक 5410 चालान काटे गए हैं।

Representative Image

प्रतीकात्मक फोटो। (Photo Credit - Social Media & AI Generated)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा में प्रदूषण नियंत्रण पर इन दिनों  हरियाणा पॉल्यूशन पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड काफी फोकस कर रहा है। प्रदूषण नियंत्रण के लिए लगातार चालान अभियान चलाने के साथ ही कई तरह की एक्टिविटी भी कर रहा है। जिसको लेकर एनसीआर रीजन में रिजनल ऑफिसर्स (आरओ) को 10-10 लाख रुपये भी जारी किए हैं। इस राशि को सभी आरओ अलग-अलग एक्टिविटी के लिए खर्च करेंगे। ये राशि एनसीआर में आने वाले एरिया में ही खर्च होगी।

 

बता दें कि एक्टिविटीज के लिए करीब 15 विभागों के साथ समन्वय किया है। हरियाणा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मेंबर सेक्रेटरी आईएएस योगेश कुमार ने बताया कि पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की तरफ से सूचना एवं संचार योजना के तहत समिति का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि सितंबर 2026 से मार्च 2027 तक ये एक्टिविटी चलेंगी।

 

औद्योगिक प्रदूषण, पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण, वाहनों से होने वाले प्रदूषण या अन्य वजह से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए एक्टिविटीज की जा रही हैं। स्कूल, कॉलेजों, ग्राम स्तर पर व अन्य जगहों पर ये एक्टिविटीज की जा रही हैं। साथ ही इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा: बिजली चोरी पर 140 करोड़ रुपये तो पानी चोरी पर 26.62 लाख जुमार्ना वसूला

इन विभागों के साथ मिलकर की जा रही एक्टिविटीज

पर्यावरण विभाग, उद्योग एवं वाणिज्य, शहरी स्थानीय निकाय, कृषि एवं किसान कल्याण, परिवहन, स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, पुलिस/यातायात, विकास एवं पंचायत, दिव्यांगजन विभाग, एचएसआईआईडीसी, एचएसएएमबी, सिंचाई एवं जल संसाधन, एनएचएआई विभाग के साथ मिलकर पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ये एक्टिविटीज कर रहा है।

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा पुलिस खरीदेगी 62.40 करोड़ रुपये के अत्याधुनिक साइबर टूल्स

सिंगल यूज प्लास्टिक के बढ़ाए चालान

पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की तरफ से नगर निकायों के साथ मिलकर सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को लेकर चालानिंग प्रक्रिया तेज की गई है। विभाग की तरफ से इस साल एक जुलाई से 28 अक्टूबर तक 5410 चालान किए गए। जिससे विभाग को 4333500 रुपये का रेवेन्यू हुआ। इनमें गुरुग्राम एरिया में सबसे अधिक चालान हुए हैं। 

 

यह भी पढ़ें: संविधान दिवस पर हरियाणा विधानसभा में घमासान, हुड्डा ने सरकार पर उठाए सवाल

सिंगल यूज प्लास्टिक के कहां कितने चालान, कितना रेवेन्यू

गुरुग्राम नॉर्थ में 4187 चालान कर 2886000 रुपये रेवेन्यू जुटाया। गुरुग्राम साउथ में 231 चालान कर 282000 रुपये रेवेन्यू, बल्लभगढ़ में 201 चालान कर 135500 रुपये रेवेन्यू, फरीदाबाद में 150 चालान कर 97500 रुपये रेवेन्यू, सिरसा में 68 चालान कर 40500 रुपये रेवेन्यू जुटाया। वहीं, हिसार में 65 चालान कर 41000 रुपये रेवेन्यू, अंबाला में 48 चालान कर 85000 रुपये रेवेन्यू, भिवानी में 47 चालान कर 181500 रुपये रेवेन्यू, कुरुक्षेत्र में 43 चालान कर 21500 रुपये रेवेन्यू, करनाल में 40 चालान कर 20000 रुपये रेवेन्यू, चरखी दादरी में 40 चालान कर 20000 रुपये रेवेन्यू, पंचकूला में 34 चालान कर 45500 रुपये रेवेन्यू, सोनीपत में 29 चालान कर 14500 रुपये रेवेन्यू जुटाया।

 

इसी तरह कैथल में 28 चालान कर 14000 रुपये रेवेन्यू, फतेहाबाद में 25 चालान कर 12500 रुपये रेवेन्यू, झज्जर में 23 चालान कर 54000 रुपये रेवेन्यू, नूंह में 22 चालान कर 11500 रुपये रेवेन्यू, महेंद्रगढ़ में 22 चालान कर 83500 रुपये रेवेन्यू, पलवल में 21 चालान कर 17000 रुपये रेवेन्यू, जींद में 20 चालान कर 10500 रुपये रेवेन्यू, पानीपत में 20 चालान कर 123000 रुपये रेवेन्यू, यमुनानगर मं 19 चालान कर 11500 रुपये रेवेन्यू, रोहतक में 14 चालान कर 19000 रुपये रेवेन्यू और रेवाड़ी में 13 चालान कर 106500 रुपये रेवेन्यू जुटाया है।

Related Topic:#haryana news

और पढ़ें