logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हरियाणा: बिजली चोरी पर 140 करोड़ रुपये तो पानी चोरी पर 26.62 लाख जुमार्ना वसूला

हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने मंथली एक्शन प्लान के तहत संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों को बैठक में कई निर्देश दिए हैं।

Haryana News

अधिकारियों की बैठक लेते हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक। (Photo Credit: Khabargaon)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. एम. रवि किरण ने बुधवार को मंथली एक्शन प्लान के तहत संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत 234 लीटर कच्ची शराब, 2306 लीटर अंग्रेजी शराब, 6099 लीटर देशी शराब, 858 लीटर बीयर जब्त की गई है। इसके अलावा अवैध खनन के मामलों में कुल 9.93 करोड़ रुपये जुमार्ना राशि वसूल की गई है।

 

वहीं, बिजली चोरी को रोकने के लिए चलाए गए अभियान के अंतर्गत बिजली चोरी करने वालों से कुल 140.72 करोड़ रुपये की जुमार्ना राशि वसूल की गई है। इसी के साथ साथ पानी चोरी को रोकने के लिए चलाए गए अभियान के तहत पानी चोरी करने वालों से कुल 26.62 लाख रुपये की जुमार्ना राशि वसूल की गई है।

 

यह भी पढ़ें: शादी के सीजन में नए नोटों की किल्लत, 2 हजार की गड्डी 2500 रुपये में बिक रही

अधिकारियों को दिए निर्देश

बुधवार को शक्ति भवन पंचकूला के सभागार में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. एम. रवि किरण ने कहा कि अवैध शराब की बिक्री एवं अवैध खनन, बिजली चोरी एवं पानी चोरी के खिलाफ अभियान जारी है। बैठक में बिजली निगम के नोडल अधिकारी को निर्देश दिए कि जिसके खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया जाता है, उनके बिजली कनेक्शन को तत्काल निरस्त किया जाए, खनन नियंत्रण अभियान के समय खनन विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उनकी उपस्थिति अनिवार्य की जाए।

 

आबकारी विभाग को सख्त निर्देश दिए कि पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की वजह से शराब की तस्करी बढने की संभावना है। इसलिए निरंतर अभियान चलाएं। सिंचाई विभाग के नोडल अधिकारी को हिदायत दी है कि लंबित मामलों का यथा शीघ्र निपटान करें, अनाधिकृत कॉलोनियों में अवैध निर्माण की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें।

 

यह भी पढ़ें: बोर्ड की वेबसाइट पर मिलेंगे प्रश्नपत्र, रिजल्ट सुधारने के लिए BSEH का प्लान

प्रशंसा पत्र से किया जाएगा सम्मानित

एडीजीपी ने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को नगद इनाम व प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, कार्य में लापरवाही भरतने वालों को प्रवर्तन ब्यूरो से बाहर किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि अभियान के दौरान एवं अनुसंधान कार्यों में डिजिटल साक्ष्यों को विशेष महत्व दिया जाए। 

 

उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर युवाओं को जागृति किया जाएगा। टोल फ्री नंबर 18001802124 जारी करते हुए कहा कि प्राप्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए सभी पुलिस अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करनी होगी।

Related Topic:#haryana news

और पढ़ें