logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बोर्ड की वेबसाइट पर मिलेंगे प्रश्नपत्र, रिजल्ट सुधारने के लिए BSEH का प्लान

हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने बोर्ड की तैयारियों को लेकर सोमवार को अधिकारियों की बैठक ली है। बोर्ड परीक्षा में बच्चों के अच्छे प्रदर्शन को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

Representative Image बोर्ड

प्रतीकात्मक फोटो। (Photo Credit - AI Generated)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने बोर्ड की तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन को लेकर आज एचसीएस अधिकारी डिप्टी सेक्रेटरी चिनार की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड, एनसीईआरटी, हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (एचएसपीपी), जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) और परियोजना अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

 

बैठक में बोर्ड को निर्देश दिए गए कि 5 साल के प्रश्न पत्रों को बोर्ड विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाएं। इस संबंध में एक लिंक भी जनरेट किया जाना है। जो कि एससीईआरटी और शिक्षा विभाग को भी उपलब्ध करवाया जाएगा। ताकि विद्यार्थी इस लिंक से पुराने प्रश्नपत्र देख सके और बोर्ड की परीक्षा से पहले बच्चे उन प्रश्न पत्रों की अच्छे से तैयारी कर लें। इससे परीक्षा में वह अच्छा प्रदर्शन कर अच्छे नंबर ला सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: शादी के सीजन में नए नोटों की किल्लत, 2 हजार की गड्डी 2500 रुपये में बिक रही

कमजोर बच्चों पर फोकस

बोर्ड को निर्देश दिए गए हैं कि वह एनसीईआरटी के साथ मिलकर प्री बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जल्द तैयार करे। ये भी निर्देश दिए गए हैं कि वह तीन तरह की वर्कशीट बनाए, ताकि कमजोर बच्चों को आगे लाने में मदद मिल सके। कमजोर विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक क्षमता के अनुसार अभ्यास करवाने में मदद मिलेगी। प्री-बोर्ड परीक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों की तैयारी का आकलन किया जाएगा। इससे यह पता लगाने में भी मदद मिलेगी कि किन विषयों में विद्यार्थियों को अधिक परेशानी आ रही है। निर्देश हैं कि सभी प्रश्न पत्रों की बुकलेट जारी की जाए। इससे बच्चे एग्जाम की तैयारी अच्छे से कर सकेंगे।

 

इसके अलावा स्कूल प्रिंसिपलों को निर्देश जारी किए गए हैं कि बच्चों के साप्ताहिक टेस्ट लिए जाएं, ताकि बच्चों को येलो, ग्रीन व रेड जोन में बांटा जा सके। बोर्ड को तीन ब्लूप्रिंट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। ब्लूप्रिंट के माध्यम से विद्यार्थी को प्रश्नपत्र का पैट्रन समझने में आसानी होगी। प्रिंसिपलों को निर्देश दिए गए हैं कि पीएमश्री, सीएमश्री और मॉडल संस्कृति स्कूलों में विद्यार्थियों के अभ्यास के लिए उपलब्ध कराए गए लिंक और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो। डाइट को निर्देश दिए गए हैं कि विद्यार्थियों के साप्ताहिक टेस्ट का नियमित आकलन किया जाए। परिणामों के आधार पर कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर अतिरिक्त प्रयास पर जोर दिया जाए।

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा की पहली मोबाइल टूरिस्ट पुलिस पोस्ट शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी तुरंत मदद

ऐसे कैसे मिलेगी सफलता?

एक तरफ बोर्ड की परीक्षा में बच्चों के अच्छे प्रदर्शन को लेकर विभाग ने अधकिारियों को निर्देश दिए हैं। दूसरी तरफ अध्यापकों की ड्यूटी जनगणना कार्य में लगी है तो कई अध्यापकों को साप्ताहिक योगा प्रशिक्षण में जाना पड़ रहा है। 25 जनवरी से 28 फरवरी तक जनगणना कार्य हैं और आज से एक सप्ताह के लिए शिक्षक योगा प्रशिक्षण के लिए सुबह साढ़े 8 से दोपहर ढाई बजे तक व्यस्त हैं। ऐसे में स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में अध्यापकों के नियमित तौर पर स्कूल में विद्यार्थियों को न पढ़ाने से बोर्ड में बच्चों के बेहतर प्रदर्शन की योजना कैसे सफल हो सकेगी।


और पढ़ें