logo

मूड

ट्रेंडिंग:

शादी के सीजन में नए नोटों की किल्लत, 2 हजार की गड्डी 2500 रुपये में बिक रही

वास्तिविक कीमत से ज्यादा कीमत पर नए नोट बेचे जा रहे हैं। बैंकों में ज्यादा नए नोट आसानी से उपलब्ध नहीं होने के कारण कालाबाजारी करने वाले मुंह मांगी कीमत वसूल रहे हैं।

Representative Image

प्रतीकात्मक फोटो। (Photo Credit - AI Generated)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

शादियों का सीजन शुरू होते ही बाजार में नए-नए नोटों की डिमांड भी बढ़ गई है। खासकर 10, 20 व 50 रुपये के नोटों की डिमांड ज्यादा रहती है। शादियों में नए-नए नोट बरसाने के लिए इन्हें जुटाना काफी महंगा साबित हो रहा है। लोगों को नए नोटों की गड्डी लेने के लिए उनकी वास्तिविक कीमत से ज्यादा कीमत अदा करनी पड़ रही है। बैंकों में दो से ज्यादा गड्डियां लेने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। वहीं नए नोटों के बीच कुछ पुराने नोट भी होते हैं।

 

ऐसे में बाजारों में इनकी कालाबाजारी धड़ल्ले से जारी है। खासकर उन दुकानों में ये नोट मिल रहे हैं, जहां नोटों के हार मिलते हैं। यहां दुकानों में इन गड्डियों को उनकी वास्तिविक कीमत से ज्यादा कीमत पर बेचा जा रहा है।

 

20 रुपये के नोटों की गड्डी की वास्तिविक कीमत 2 हजार रुपये है, लेकिन ब्लैक में ये गड्डी 2500 रुपये या इससे अधिक की मिल रही है। इसी तरह 10 रुपये के नोट की गड्डी की वास्तिविक कीमत एक हजार रुपये है, लेकिन वह करीब 1500 रुपये में मिल रही है।

 

यह भी पढ़ें: कपालमोचन मेले का आगाज, 500 ड्रोन शो और 16 अमृत फार्मेसियों की सौगात

RBI कर सकता है कार्रवाई 

आरबीआई का सख्त निर्देश है कि कोई भी मुद्रा उसके तय मूल्य से ज्यादा पर खरीदी बेची नहीं जा सकती। वहीं नए नोटों के अलावा दूल्हे को पहनाने वाली नोटों की माला भी महंगी हो गई है। लेकिन जिम्मेदारों की तरफ से कार्रवाई नहीं होने के कारण धड़ल्ले से नोटों की कालाबाजारी की जा रही है।

नियम क्या कह रहे हैं?

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एक मैनेजर ने बताया कि बैंकों में से नए नोटों की गड्डी लेने के लिए पुख्ता कारण बताना होता है। दो गड्डियों से ज्यादा चाहिए तो उसके लिए आरबीआई का फॉर्म भरकर देना होता है। नोटों को उनकी वास्तिविक कीमत से ज्यादा कीमत पर बेचना अपराध की श्रेणी में आता है, जिस पर आरबीआई कार्रवाई कर सकता है।

Related Topic:#haryana news

और पढ़ें