logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कपालमोचन मेले का आगाज, 500 ड्रोन शो और 16 अमृत फार्मेसियों की सौगात

बिलासपुर में आज से 24 नवंबर तक चलने वाले इस मेले में हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों से भी श्रद्धालुु आएंगे। पहले दिन प्रसिद्ध गायक सत्ती सतविंदर की प्रस्तुति व हिंद दी चादर कार्यक्रम के साथ लाइट एंड ड्रोन शो ने आकर्षित किया।

Representative Image

मेले का विधिवत शुभारंभ करते केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। (Photo Credit - Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

यमुनानगर के बिलासपुर में ऐतिहासिक तीर्थस्थल कपालमोचन में आज से 24 नवंबर तक पांच दिवसीय कपालमोचन-श्री आदिबद्री मेले का केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में शुरू की गई अमृत फार्मेसियों का भी उद्घाटन किया।

 

मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 'हर-हर महादेव' के जयकारे के साथ संबोधन की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि कपालमोचन भारतीय संस्कृति और विरासत का प्रमुख केंद्र है। ऋषि-मुनियों की तपोभूमि रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जिले के सरकारी अस्पतालों में शुरू की गईं 16 अमृत फार्मेसियों में सस्ती दरों पर दवाइयां मिलने से मरीजों को मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल धार्मिक मेला नहीं, बल्कि भाईचारे और सामाजिक एकता का संगम है।

 

यह भी पढ़ें: 23 दिसंबर को होंगे चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव, 26 दिसंबर को आएंगे नतीजे

कार्तिक पूर्णिमा पर पहुंचेंगे लाखों श्रद्धालु

कपालमोचन तीर्थ स्थल पर कार्तिक पूर्णिमा पर यहां लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। हरियाणा के अलावा पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली समेत कई राज्यों से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। श्रद्धालु यहां पवित्र सरोवरों में स्नान कर पूजा-अर्चना करते हैं। इस बार मेले में 500 ड्रोन के माध्यम से विशेष प्रस्तुति दिखाई जाएंगी। आज से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शुरू हो चुके हैं। पहले दिन प्रसिद्ध गायक सत्ती सतविंदर की प्रस्तुति है। इस बार मेले को आकर्षक बनाने के लिए पहले दिन हिंद दी चादर कार्यक्रम के साथ लाइट एंड ड्रोन शो माध्यम से आकर्षक स्वरूप दिया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत से रूबरू करवाया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा में धीरे-धीरे दम तोड़ रही डाक विभाग की सुविधा, 4 जिलों में बंद किए ATM

चार सेक्टर की सुरक्षा व्यवस्था

मेले में श्रद्धालुओं की भारी संख्या जुटेगी। ऐसे में यहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं। इस बार पूरे मेला क्षेत्र को चार सेक्टरों में बांटा गया है। अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं। पार्किंग के लिए विशेष रूप से व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही कई रूट पर वाहनों की आवाजाही बंद की गई है।

 

यह भी पढ़ें: ई-जीरो के तहत साइबर क्राइम के मामलों में 5 महीने में 1,533 एफआईआर हुई दर्ज

भगवान शिव ने किया था यहां स्रान

मान्यता है कि भगवान शिव ब्रह्म हत्या के दोष से मुक्ति पाने के लिए इस पवित्र स्थल पर स्नान करने आए थे। यही वजह है कि यहां लोग पवित्र सरोवरों में स्रान कर दोषों से मुक्ति के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं। यहां पास में ही गुरूद्वारा भी बना हुआ है। सुबह शाम यहां हर-हर महादेव के जयकारों के साथ वाहेगुरु का उद्घोष भी सुनाई देता है। यह दृश्य संस्कृति और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करता है। चूंकि यह स्थान सिख गुरुओं, विशेषकर श्री गुरु गोबिंद सिंह के इतिहास से जुड़ा हुआ है तो पंजाब के मालवा क्षेत्र और अन्य हिस्सों से बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु यहां आस्था के साथ आते हैं।

Related Topic:#haryana news

और पढ़ें