logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जींद में बड़ी वारदात: BJP नेता के डॉक्टर बेटे की हत्या, दो साथी घायल

हरियाणा के जींद जिले के सफीदों कस्बे में तीन डॉक्टरों पर हमले का मामला सामने आया है। इनमें से एक की जान चली गई है। मृतक युवक भाजपा नेता का बेटा था और सफीदों में एक निजी अस्पताल चलाता था।

Doctor murdered in Jind.

जींद में डॉक्टर की हत्या। (AI Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा के जींद जिले में भाजपा नेता के डॉक्टर बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार की रात लगभग 11 बजे की है। मृतक की पहचान डॉ. विकास शर्मा के तौर पर हुई है। विकास एक निजी अस्पताल चलाते थे। गुरुवार की रात वह अपने साले और एक अन्य डॉक्टर दोस्त के साथ घर लौट रहे थे।

 

सफीदों कस्बे में रामपुरा रोड पर बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। पहले कहासुनी हुई। विवाद अधिक बढ़ा तो बदमाशों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। तीनों घायलों को तुरंत पानीपत रेफर कर दिया गया। यहां डॉ. विकास को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। घायल दोनों साथियों का इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक घायल दोनों व्यक्ति भी डॉक्टर हैं।

 

यह भी पढ़ें: Swiggy और Blinkit वाली ड्रेस में आए चोर, लूट लिया 20 किलो सोना-चांदी

 

डॉ. विकास शर्मा के पिता शिवनारायण शर्मा भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हैं। जींद के सफीदों कस्बे में विकास शर्मा पिछले पांच साल से अपना मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल संचालित कर रहे थे। विकास शर्मा के भाई का आरोप है कि साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया गया है, उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। 

 

यह भी पढ़ें: राजस्थान: स्कूल की बिल्डिंग गिरने से दबे 60 से ज्यादा बच्चे, बचाव जारी

अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं 

जींद पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। रापुरा रोड के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी बदमाश की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृतक विकास शर्मा के परिजनों ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर तय समय में बदमाशों को पकड़ा नहीं जाता है तो सड़क जाम करेंगे। 

 

Related Topic:#haryana news#Haryana

और पढ़ें