logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'दुनिया में संकट, फिर भी भारत मजबूत', BJP ऐसा क्यों कह रही है?

मिडिल ईस्ट संकट से पूरी दुनिया की इकोनॉमी परेशान है लेकिन भारत का हाल अभी काफी बेहतर है। बीजेपी सांसद का कहना है कि विपक्ष इस माहौल में भी PM मोदी के बयान को लेकर झूठ फैला रहा है।

Vivek Thakur

विवेक ठाकुर, Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

बिहार में मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि खाड़ी देशों यानी मिडिल ईस्ट में जो लड़ाई चल रही है और दुनिया भर में जो तनाव है उसका असर पूरी दुनिया की इकोनॉमी पर पड़ा है। पेट्रोल और डीजल के दामों में जो उतार-चढ़ाव आ रहा है इसी वजह से है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह परेशानी सिर्फ भारत की नहीं है बल्कि अमेरिका और यूरोप जैसे तमाम बड़े और विकसित देश भी इससे जूझ रहे हैं। 

 

उन्होंने कहा कि अमेरिका में पेट्रोल-डीजल के दाम करीब 48 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। यूरोप और बाकी अमीर देशों की हालत भी इस समय बहुत चिंताजनक बनी हुई है। इसके मुकाबले भारत अभी भी काफी संभली हुई स्थिति में है। केंद्र सरकार लगातार इस पूरे हालात पर नजर रखे हुए है और आम लोगों पर इसका बोझ कम करने की पूरी कोशिश कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: नमाज रुकवाने की झूठी अफवाह फैली, भीड़ ने पुलिस पर बरसाए पत्थर

 

सांसद विवेक ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के लोगों से फिजूलखर्ची कम करने को कहा है। उन्होंने देश के लोगों को सलाह दी है कि लोग तेल की बचत करें, फालतू के खर्चे कम करें और विदेश यात्राओं जैसे गैर-जरूरी खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखें। प्रधानमंत्री की इस सलाह का सीधा सा मतलब यही है कि हमारा देश आर्थिक रूप से पूरी तरह मजबूत बना रहे और दुनिया के किसी भी संकट का सामना आसानी से कर सके।

विपक्ष पर आरोप

विवेक ठाकुर ने विपक्ष पर सीधा आरोप लगाया कि वह प्रधानमंत्री की इस सलाह को तोड़-मरोड़कर जनता के सामने रख रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी नेता यह अफवाह और झूठ फैला रहे हैं कि सरकार विदेश यात्रा पर नया टैक्स लगाने जा रही है जबकि सरकार के पास ऐसा कोई प्लान नहीं है। 

 

यह सिर्फ जनता को गुमराह करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि आज अखबारों और टीवी चैनलों में सबसे ज्यादा चर्चा मिडिल ईस्ट की लड़ाई और दुनिया के आर्थिक संकट की ही हो रही है। गांवों में रहने वाले आम लोग भी इस परेशानी को अच्छे से समझ रहे हैं और धीरज रखे हुए हैं लेकिन दिल्ली में बैठे विपक्षी नेताओं को यह सच्चाई दिखाई नहीं दे रही है जो कि हमारे लोकतंत्र के लिए बहुत खराब बात है।

 

यह भी पढ़ें: पेपर लीक का खेल? एक ही परिवार के 5 बच्चे टॉपर बन गए, अब होगी जांच

जनता का भरोसा

बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि विपक्ष के पास जनता से जुड़ा कोई असली ठोस मुद्दा नहीं बचा है इसलिए वे हर बात में सिर्फ राजनीति ढूंढ रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि देश की जनता बीजेपी और प्रधानमंत्री पर पूरा भरोसा करती है। यही सबसे बड़ी वजह है कि आज देश के 22 राज्यों में बीजेपी या बीजेपी के समर्थन वाली गठबंधन सरकारों हैं और देश की एक बहुत बड़ी आबादी बीजेपी के साथ मजबूती से खड़ी है। 

 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार देश के भले के लिए बड़े फैसले ले रही है। आने वाले समय में भी सरकार जनता के फायदों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी। सांसद विवेक ठाकुर के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और विपक्ष की भूमिका को लेकर बहस तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Topic:#Bihar BJP#bihar news

और पढ़ें