logo

मूड

ट्रेंडिंग:

लोधी जाति से बनती-बिगड़ती हैं सरकारें! सांसद ने धमकी के साथ BJP से मांगा CM पद

उन्नाव के बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि लोधी जाति को मुख्यमंत्री पद में भी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।

sakshi maharaj Lodhi caste

कार्यक्रम में साक्षी महाराज। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश में विभानसभा चुनाव से पहले जातियां और इन जातियों के नेता लामबंद होकर संभावनाएं तलाशने लगे हैं। उन्नाव से बीजेपी के लोकसभा सांसद साक्षी महाराज ने अपने समाज के नेताओं को भारीदारी देने की मांग उठा दी है। उन्होंने यह मांग करते हुए अपनी पार्टी के ऊपर दबाव बनाया है। बीजेपी सांसद ने लोधी समाज की सत्ता और संगठन में सम्मानजनक भारीदारी को बढ़ाने की मांग दोहराई।

 

लोधी समाज से आने वाले साक्षी महाराज ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आज हालात यहां तक आ गए हैं कि कल्याण सिंह की मूर्ति लगाने के लिए भी अनुमति लेनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद में भी लोधी समाज की हिस्सेदारी बढ़नी चाहिए। 

 

यह भी पढ़ें: MLC पद छोड़ेंगे या खेला कर जाएंगे नीतीश कुमार? बिहार में अभी भी बाकी है सस्पेंस!

विकास में लोधी समाज की हिस्सेदारी हो

यूपी की राजनीति में लोधी समाज की ताकत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोधी समाज के एक इशारे पर सरकार बनती और गिरती है। साक्षी महाराज ने चेतावनी देते हुए कहा, 'हमें विवश मत करो। हम सम्मान से समझौता नहीं करेंगे और ना ही स्वाभिमान गिरवी रखेंगे।' उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास के नारे को केंद्र में रखते हुए कहा कि इस विकास में लोधी समाज की भी हिस्सेदारी होनी चाहिए।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: फ्लाइट में भूत के असर का दावा! यात्री ने दबाया गेट का बटन; वाराणसी में अजीब हरकत

कल्याण सिंह की अहमियत बताई

दरअसल, बीजेपी सांसद कासगंज में अखिल भारतीय लोधी समाज कल्याण महासभा द्वारा वीरांगना अवंतीबाई लोधी और पूर्व सीएम कल्याण सिंह की मूर्तियों का अनावरण करते समय यह बातें कही। उन्होंने कहा कि बीजेपी को जन-जन तक पहुंचाने और मजबूत करने के लिए करने में कल्याण सिंह की अहम भूमिका रही है। साक्षी महाराज ने कहा कि पहले बीजेपी को शहर के सीमित वर्ग की पार्टी कहा जाता था लेकिन कल्याण सिंह ने इसे जन आंदोलन बनाया।

 

साक्षी महाराज के इस बयान के बाद यूपी में सियासत गरमा गई है। हालांकि, बीजेपी की तरफ से इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद जयवीर सिंह भी शामिल थे। 


और पढ़ें