logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फ्लाइट में भूत के असर का दावा! यात्री ने दबाया गेट का बटन; वाराणसी में अजीब हरकत

वाराणसी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में यात्री ने फ्लाइट का इमरजेंसी एग्जिट गेट खोलने की कोशिश की। अब आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

IndiGo flight

इंडिगो। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अजीब घटना और डरावनी घटना सामने आई है। यहां के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले एक यात्री ने फ्लाइट का इमरजेंसी एग्जिट गेट खोलने की कोशिश, जिससे फ्लाइट में सवार यात्रियों की जान पर बन आई। यह हरकत करने वाले यात्री को हिरासत में ले लिया गया है और उसपर मामला दर्ज किया गया है। 

 

अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो की एक फ्लाइट में सवार यात्री की इस हरकत के बाद बाद पायलट को लैंडिंग रोकनी पड़ी और फ्लाइट को वापस हवा में ले जाना पड़ा। कुछ मिनट बाद फ्लाइट सुरक्षित रूप से लैंड हो गई।

 

यह भी पढ़ें: हजारों फीट ऊपर उड़ती फ्लाइट में इमरजेंसी गेट खोलने लगा शख्स, कहा- भूत का साया है

यात्री का कबूलनामा

अधिकारियों ने बताया कि यात्री को हिरासत में ले लिया गया और उसे रिहा कर दिया गया। उसे रिहा करने से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि उस पर 'भूत का साया' था। हालांकि, बाद में उसने कहा कि उसे नहीं पता था कि इमरजेंसी एग्जिट बटन दबाने से फ्लाइट का दरवाजा खुल सकता है।

 

अधिकारियों के मुताबिक, बेंगलुरु से इंडिगो की फ्लाइट 6E-185 शनिवार रात करीब 10:20 बजे वाराणसी एयरपोर्ट के पास पहुंची, तभी यात्री ने लैंडिंग से कुछ देर पहले ही इमरजेंसी एग्जिट गेट खोलने की कोशिश की।

पायलट ने दिखाई फुरती

हालांकि, पायलट ने तुरंत एक्शन लेते हुए खतरे को टालते हुए गो-अराउंड किया। आखिरकार एयरक्राफ्ट रात करीब 10:35 बजे सुरक्षित रूप से लैंड कर गया। इस घटना से प्लेन में सवार 100 से ज्यादा यात्री ज्यादा घबरा गए। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी यात्री की पहचान 26 साल के मोहम्मद अदनान के तौर पर हुई है। उसने पहले बेंगलुरु से फ्लाइट के निकलने के तुरंत बाद इमरजेंसी एग्जिट से छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी लेकिन केबिन क्रू ने उसे रोक लिया।

 

यह भी पढ़ें: अब लाखों की लग्जरी कारों में घूमेंगे बिहार के अफसर, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश!

पुलिस ने दर्ज किया केस

सुरक्षित लैंडिंग के बाद आरोपी को एयरलाइन की सिक्योरिटी और CISF को सौंप दिया। CISF ने बाद में सुरक्षा प्रोटोकॉल के हिसाब से उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। फूलपुर पुलिस ने इंडिगो की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ सेक्शन 125 (दूसरों की जान को खतरे में डालना) के तहत केस दर्ज किया है।

 

नोट: फ्लाइट में भूत के असर का दावा सिर्फ यात्री ने किया है, जिसकी खबरगांव पुष्टि नहीं करता।


और पढ़ें