logo

ट्रेंडिंग:

EVM और VVPAT सुना था, BMC चुनाव में PADU आ गई, इससे क्या होगा?

महाराष्ट्र में BMC चुनावों में वोटिंग जारी है और कल वोटों की गिनती होगी। इस बीच PADU को लेकर राज्य की सियासत गर्मा गई है।

PADU

राज ठाकरे, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

मुंबई नगर निगम चुनाव में आज मतगणना जारी है। इस बीच प्रिंटिंग ऑक्जिलरी डिस्पले यूनिट (PADU) के इस्तेमाल को लेकर सियासत तेज हो गई है। राज्य चुनाव आयोग ने PADU को केवल तकनीकी खराबी की स्थिति में इस्तेमाल होने वाला एक बैकअप सिस्टम बताया है। वहीं, विपक्षी दलों ने इसकी टाइमिंग और पारदर्शिता पर सवाल  उठाए। विपक्षी पार्टियां इस यूनिट के इस्तेमाल को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं। राजनीतिक दल चुनाव आयोग पर आरोप लगा रहे हैं।

 

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दलों को पहले से इसकी पूरी जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि लोगों को भी समझ नहीं आ रहा है कि यह क्या चल रहा है। वहीं, चुनाव आयोग का कहना है कि PADU का इस्तेमाल बेहद असाधारण परिस्थितियों में ही होगा और इसके लिए राजनीतिक दलों को डेमो भी दिया गया है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि वोटों की गिनती की मूल प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

 

यह भी पढ़ें--  'देखो मिट रहा क्या?' राज ठाकरे ने आरोप लगाए तो स्याही मिटाकर दिखाने लगे फडणवीस

 

क्या है PADU?

मुंबई में आज वोटिंग हो रही है और कल वोटों की गिनती होगी। मतगणना में पहली बार PADU यानी प्रिंटिंग ऑक्जिलरी डिस्पले यूनिट का इस्तेमाल किया जाएगा। PADU मशीन एक एक्सट्रा छोटा उपकरण है, जिसे EVM से जोड़ा जाएगा। इस सिस्टम से कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट को जोड़ने के आदेश जारी किए गए हैं। बीते कई दिनों से PADU को लकेर राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है। चुनाव आयोग के अनुसार, EVM में तकनीकी दिक्कत आने की स्थिति में वोटों की गिनती को बिना रोके पूरा करना है। मुंबई नगर आयुक्त भूषण गगरानी ने बताया कि अगर कंट्रोल यूनिट का डिस्प्ले अचानक बंद हो जाता है, तो PADU मशीन काम आएगी। दावा किया जा रहा है कि इसके जरिए वोटों का लिखित और साफ रिजल्ट तुरंत देखा जा सकता है। 

 

चुनाव आयोग ने क्या बताया?

राज्य निर्वाचन आयोग ने PADU को लेकर साफ किया है कि इसका इस्तेमाल मनमाने ढंग से नहीं किया जाएगा। यह केवल बेहद असाधारण तकनीकी समस्या आने पर ही उपयोग में लाया जाएगा। BMC चुनावों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने कुल 140 PADU उपलब्ध कराए हैं। इन्हें सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही इस्तेमाल किया जाएगा और ये सभी रिटर्निंग ऑफिसर्स के पास सुरक्षित रहेंगे। 

 

यह भी पढ़ें- 'हटाओ लुंगी, बजाओ पुंगी' के नारे पर फिर उतरे राज ठाकरे, आखिर क्या था यह विवाद?

विपक्ष क्यों परेशान?

एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने PADU को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इस नई व्यवस्था की जानकारी राजनीतिक दलों को पहले से नहीं दी गई थी। राज ठाकरे ने कहा कहा, 'EVM मशीनें भी पुरानी हैं। EVM पुरानी हो जाने के कारण नई मशीनें लाई जा रही हैं। ये नई मशीनें क्या है, लोगों को नहीं पता। हमे भी नहीं पता। लोगों को देखना चाहिए कि किस तरह की राजनीति चल रही है।'


राज ठाकरे ने सवाल कहा,  'एक EVM मशीन है जिसमें राजनीतिक लोगों को बूथ पर बुलाया जाता है और बटन दबाने को कहा जाता है। वे दिखाते हैं कि यह सही है या नहीं। अब एक नई मशीन आ गई है। वे इसे राजनीतिक दलों को दिखाना नहीं चाहते थे। इतनी अफरा-तफरी मची हुई है। ये किस तरह का चुनाव है? आखिर चल क्या रहा है?' हालांकि, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर BMC ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को PADU का डेमो भी दिया है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। 

Related Topic:#BMC#Raj Thackeray

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap