logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पटना में गंगा नदी में नाव पलटने से 2 की मौत, 5 लापता, रेस्क्यू जारी

बिहार की राजधानी पटना से होकर बहने वाली गंगा नदी में एक नाव डूबने की खबर आई है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है और 5 अभी भी लापता हैं।

ai generated image of boat accident

नाव हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। गंगा नदी में एक नाव पलटने के बाद कई लोग डूब गए हैं। बताया गया है कि इस नाव में लगभग 15-16 लोग सवार थे जिसमें 5-6 लोग डूब गए हैं। अब प्रशासन की ओर से बताया गया है कि दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग लापता हैं। हादसे के बाद से ही मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं और डूबे हुए लोगों को खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

 

यह दुर्घटना पटना जिले के बाढ़ सब डिवीजन में आने वाले उमाकांत घाट पर हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये सभी लोग दियारा में सब्जी तोड़ने के लिए तड़के ही जा रहे थे। इस बीच तेज हवा के चलते नाव पलट गई और वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर वहां पहुंचे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कुछ लोगों को तो बचा लिया लेकिन 4-5 लोगों की तलाश अभी भी जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के लिए एसडीआरएफ को भी बुलाया गया है।

 

यह भी पढ़ें: पैर कटने के कारण सेना में नहीं जा पाए, अब सुमित अंतिल ने भाला फेंक बनाया रिकॉर्ड

सब्जी तोड़ने जा रहे थे लोग

घटना की चश्मदीद एक महिला ने बताया है, '10-15 से ज्यादा लोग नाव में सवार होकर सब्जी तोड़ने जा रहे थे। नाव डूब गई तो 3-4 आदमी ऊपर हुए और 6-7 आदमी डूब गए। अभी एक मिला है और बाकी सब पानी में ही हैं। 6-7 महिलाएं थीं, बड़ी मुश्किल से कुछ लोगों को निकाला गया है। हम लोग हर दिन सब्जी तोड़ने जाते हैं। 4-5 लोग अभी भी नहीं मिल रहे हैं।'

 

यह भी पढ़ें: 'घर में कोई था ही नहीं', पलट गई निक्की भाटी की बहन, प्रॉपर्टी पर हो गया समझौता

इस हादसे के बारे में पुलिस की टीम घटनास्थल पर मौजूद लोगों और चश्मदीदों से भी पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि नाव में सवार लोगों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। यह घटना समस्तीपुर और पटना के बीच में हुई है इसलिए दोनों जिलों की टीम आपसी समन्वय से काम कर रही है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Related Topic:#bihar news#Accident

और पढ़ें