logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार' कहने वाले अधिकारी पर गिरी गाज

छात्रों के प्रदर्शन के बीच बीपीएससी परीक्षा नियंत्रण की एक टिप्पणी सरकार के गले की फांस बन गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम सम्राट चौधरी ने परीक्षा नियंत्रण को तुरंत निलंबित करने का आदेश दिया।

BPSC News

परीक्षा नियंत्रणक राजेश कुमार सिंह। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के परीक्षा नियंत्रक ने एक विवादित बयान दिया। इसके बाद उन्होंने अपने बयान पर माफी भी मांगी, लेकिन बात नहीं बनी। अब सीएम सम्राट चौधरी ने परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह को निलंबित करना का आदेश दिया है। राजेश कुमार सिंह का कहना है कि इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। हमने सिर्फ कहावत का इस्तेमाल किया था। उन्होंने अपने बयान पर खेद भी जताया। सोशल मीडिया में बयान वायरल होने के कुछ घंटे बाद ही सीएम सम्राट चौधरी ने एक्शन लेने का आदेश दिया।  

 

पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। सोमवार को आयोग के कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी। तभी परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने कहा, 'हाथी चले बाजार और कुत्ते भौंके हजार।' हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इसे काट देना। मगर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर छात्रों ने बयान पर नाराजगी जताई।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: 'तेलंगाना की बेइज्जती...', केंद्र से US जाने की परमिशन न मिलने पर बरसे CM रेवंत

 

मामला तूल पकड़ने के बाद परीक्षा नियंत्रणक राजेश कुमार सिंह ने एक बयान में अपनी सफाई जारी की। इसमें कहा, 'आज छात्रों के विभिन्न मुद्दों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। जिसमें मेरे द्वारा एक लोकोक्ति बताई गई थी। जिसे सोशल मीडिया पर अन्य संदर्भ में तोड़-मरोड़ के पेश किया जा रहा है। मेरा किसी व्यक्ति विशेष या समूह को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। अगर किसी की भावनाएं इससे आहत हुईं तो मैं खेद व्यक्त करता हूं। 

तेजस्वी यादव ने बीजेपी और जदयू को घेरा

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बयान पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, '𝐁𝐏𝐒𝐂 का नाम 𝐁𝐉𝐒𝐂 (भाजपा-जदयू सर्विस कमीशन) कर देना चाहिए, क्योंकि 𝐁𝐉𝐏-𝐉𝐃𝐔 नेताओं के साथ लेनदेन की सेटिंग हो गई। अब समझ लीजिए 𝐁𝐏𝐒𝐂 की हर परीक्षा में सफलता की सेटिंग हो गई। 𝐁𝐏𝐒𝐂 में भ्रष्टाचार और परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितता की शिकायत कर रहे अभ्यर्थी कुत्ते हैं और 𝐁𝐏𝐒𝐂 कुत्तों को कुचल देनेवाला बेपरवाह मदमस्त हाथी? प्रेस कॉन्फ्रेंस में 𝐁𝐏𝐒𝐂 के एग्जामिनेशन कंट्रोलर से पूछा गया कि छात्रों की शिकायतों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही, इस पर एग्जामिनेशन कंट्रोलर ने दिया यह जवाब। शर्मनाक, मुख्यमंत्री जैसी यह अधिकारियों की भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।'

 

 

 

जनसुराज ने भी साधा निशाना

रोहिणी आचार्य ने भी बयान को प्रशासनिक गरिमा के खिलाफ बताया। उनका कहना है कि अमर्यादित बयान पर केवल खेद जताना पर्याप्त नहीं है। जवाबदेही तय करके उचित अनुशासनात्मक एक्शन होना चाहिए। जन सुराज के प्रवक्ता ने भी सोशल मीडिया पर परीक्षा नियंत्रण के बयान की आलोचना की और माफी मांगने की मांग की। 

 

यह भी पढ़ें: वर्क फ्रॉम होम, स्कूल ऑनलाइन, बारिश से बेहाल गुरुग्राम में एडवाइजरी जारी

 

पटना में छात्रों के प्रदर्शन और परीक्षा नियंत्रण के बयान के पीछे का सारा विवाद रैंक-3 की उत्तर पुस्तिका है। दरअसल, 70वीं बीपीएससी परीक्षा में तीसरा रैंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी की उत्तर पुस्तिका पर सवाल उठ रहे हैं। प्रदर्शनकारी छात्र स्पष्टीकरण मांग रहे हैं।


और पढ़ें