logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बेंगलुरु: सिलबट्टे से पत्नी के परिवार के 7 लोगों की हत्या, कैब ड्राइवर गिरफ्तार

बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर ने अपनी पत्नी से झगड़ा करने के बाद उसके परिवार के 7 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के राजाजीनगर इलाके में एक कैब ड्राइवर ने अपने ससुराल पक्ष के सात लोगों की हत्या कर दी। 45 साल के शेखर ने पत्नी से हुए झगड़े के बाद यह कदम उठाया। आरोपी ने अपने घर पर दो दिनों के भीतर इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया। उसके बाद कुछ शवों को चिक्काबल्लापुरा के पास अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने आरोपी शेखर को हिरासत में ले लिया है। उससे मामले में पूछताछ की जा रही है। 

 

शुरुआती जांच में पता चला है कि शेखर का अपनी पत्नी सुनीता के साथ पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। उसने बताया कि सुनीता के घरवाले अक्सर दोनों के झगड़ों में दखल देते थे। इसके अलावा वह हर बात पर सुनीता का पक्ष लेते थे। इससे नाराज होकर शेखर ने परिवार के सभी सदस्यों को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

 

यह भी पढ़ें: MLC चुनाव में सिर्फ 1 सीट जीती JDU, समीक्षा बैठक से गायब रहे नीतीश-निशांत और ललन

सिलबट्टे से की हत्याएं

पुलिस के मुताबिक, शेखर और सुनीता की शादी 20 साल पहले हुई थी। शेखर को लगता था कि उसकी शादीशुदा जिंदगी खराब हो रही है। उसके पीछे ससुराल वालों का ही हाथ है। इसी गुस्से में उसने परिवार वालों को एक-एक करके बहाने से अपने घर बुलाया। रसोई के सिलबट्टे से हमला कर उनकी हत्या कर दी। उसने सबसे पहले अपनी पत्नी सुनीता की हत्या की। उसके बाद उसने पत्नी की मां और बाकी रिश्तेदारों को एक-एक कर घर बुलाया।

पार्टी के बहाने बुलाया

आरोपी ने अपने साले शिवकुमार और शंकर के परिवारों को फंसाने के लिए अलग-अलग बहाने बनाए। उसने अपने दोनों सालों को घर पर पार्टी देने के बहाने बुलाया। इसके बाद उसने मौका पाकर मार डाला। उसने सुनीता की मां रूपावती, उसकी दो भाभियों दिव्या-नलिनी और 7 साल के मासूम बच्चे पुनीत की भी हत्या कर दी। 

 

यह भी पढ़ें: 'बड़ी घटना करने जा रहे थे...', पटना में पुलिस ने किया 3 लोगों का एनकाउंटर

गुमशुदगी की रिपोर्ट से पता चला

यह पूरा मामला तब सामने आया जब नलिनी के अचानक गायब होने पर उसकी मां ने श्रीरामपुरा पुलिस स्टेशन में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो उनका शक शेखर पर गया। पुलिस ने शेखर को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो पूरे मामले की सच्चाई सामने आई। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस को जांच के दौरान 7 साल के बच्चे पुनीत की लाश चिक्काबल्लापुर जिले में नंदी हिल्स के पास मिली है। फिलहाल पुलिस आरोपी शेखर से पूछताछ कर बाकी शवों की बरामदगी और घटना से जुड़े सबूत जुटाने में लगी हुई है।

Related Topic:#Crime News#karnataka

और पढ़ें