logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'बड़ी घटना करने जा रहे थे...', पटना में पुलिस ने किया 3 लोगों का एनकाउंटर

बिहार में शुक्रवार सुबह हुए एक एनकाउंटर में 3 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि ये लोग पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार की हत्या में शामिल थे।

ai generated image of encounters

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार तड़के ही एक जोरदार एनकाउंटर हुआ। पुलिस का कहना है कि कुछ लोग बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे थे लेकिन पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में घायल हुए इन तीनों लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया है कि इस गोलीबारी में एक SHO भी घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया है कि एनकाउंटर में मारे गए तीनों लोगों का आपराधिक इतिहास है और वे कई घटनाओं में शामिल भी रहे हैं। एनकाउटंर के पास मारे गए लोगों के पास अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं।

 

यह घटना पटना के मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर इलाके में गंगा नदी के पास हुई। रात के अंधेरे में लगभग 3 बजे गोलियां चलीं तो तीन लोग ढेर हो गए। इसी गोलीबारी में मनेर के थानाध्यक्ष रजनीश कुमार के बाएं हाथ को भी गोली छू गई। पुलिस के मुताबिक, इस एनकाउंटर में घायल हुए लोगों की पहचान जे पी यादव, सूरज कुमार और बबलू कुमार के रूप में हुई है। इन तीनों के पास से दो पिस्टल, एक देसी कट्टा और गोलियां बरामद की हैं। यह कार्रवाई पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने की है। 

 

यह भी पढ़ें: एक्सीडेंट में घायल हुए शख्स की मदद करने जुटे लोगों पर चढ़ गया ट्रक, 7 की मौत

पुलिस ने क्या बताया?

घटनास्थल पर पहुंचे पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया, 'पुलिस के द्वारा क्राइम प्रिवेंशन की कार्रवाई चल रही थी। यहां एसटीएफ और जिला बल तलाशी अभियान चला रहे थे। जानकारी मिली कि यहां पर कुछ अपराधी हैं जिनका कुछ आपराधिक इतिहास है और वे शेरपुर में बड़ी घटना करने जा रहे हैं। जब पुलिस की टीम यहां पहुंची तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फिर SHO मनेर और उनकी टीम भी गाड़ी से उतरी और जवाब कार्रवाई शुरू की। इसी फायरिंग में SHO मनेर को छूते हुए गोली निकल गई।'

उन्होंने आगे बताया, 'कई अन्य लोगों पर भी फायरिंग हुई। जब फायरिंग बंद हुई और पुलिस की टीम रेंगते हुए वहां पहुंची तो तीन लोग घायल मिले। जब इन लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया तो वहां बताया गया कि तीनों की मृत्यु हो चुकी है। वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम कराते हुए आगे की कार्रवाई करेंगे। अष्टमी के दिन मनेर में हुए मर्डर में इनकी संलिप्तता थी। ये लोग कई अन्य मामलों में भी वान्टेड थे। पुलिस ने 18 राउंड गोलियां चलाईं और इन लोगों की ओर से 24 गोलियां चलाई गईं।'

 

यह भी पढ़ें: रेप-POCSO केस के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट 5 साल और चलेंगी, क्यों पड़ी जरूरत?

 

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया है कि एनकाउंटर में मारे गए बबलू कुमार ने पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार की हत्या में शूटर का काम किया था जबकि जेपी यादव ने इसकी साजिश रची थी। बता दें कि पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार को 19 अक्तूबर यानी अष्टमी के दिन गोली मार दी गई थी। उस वक्त वह अपने घर पर थे और बाइक पर आए 4 बदमाशों ने उनकी जान ले ली थी। 

Related Topic:#Crime News

और पढ़ें