logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जुए में हार गया करोड़ों रुपये, CA ने होटल के कमरे में हीलियम गैस सूंघकर दी जान

तेलंगाना में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट ने कथित तौर पर जुए में भारी आर्थिक नुकसान होने के बाद आत्महत्या कर ली। उसने होटल के कमरे में एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।

AI Image

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 33 साल के चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) ने कथित तौर पर जुए में भारी आर्थिक नुकसान होने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, उसने हैदराबाद के एक होटल के कमरे में हीलियम गैस सूंघकर अपनी जान दे दी। मामले की जांच के दौरान पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने जुए में पैसे गंवाने के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी थी। 

 

पुलिस के मुताबिक, मृतक तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले का निवासी था और हैदराबाद की एक प्राइवेट कंपनी में चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में काम कर रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह लंबे समय से जुए का आदी था और इसी वजह से उसे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था।

 

यह भी पढ़ें: 'मेरी पत्नी चाहती थीं कि राहुल गांधी अनशन तुड़वाएं...', सोनम वांगचुक का खुलासा 

कहां से खरीदा सिलेंडर?

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक ने हैदराबाद के बालानगर इलाके से एक हीलियम गैस सिलेंडर खरीदा था। इसके बाद वह एक होटल में ठहरा और वहां कमरे के अंदर मास्क की मदद से हीलियम गैस सूंघकर 1 अगस्त को अपनी जान दे दी। जांच में यह भी पता चला है कि इस तरीके से आत्महत्या करने से पहले उसने यूट्यूब पर इससे जुड़े वीडियो भी देखे थे। 

तीन दिन तक बंद रहा होटल का कमरा

पुलिस के अनुसार, होटल कर्मचारियों ने कई बार कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद 4 अगस्त को होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और खिड़की के रास्ते कमरे में दाखिल हुई। अंदर चार्टर्ड अकाउंटेंट मृत अवस्था में मिला।

सुसाइड नोट में क्या लिखा?

मृतक ने आत्महत्या से पहले अपने कमरे में एक नोट भी छोड़ा है। पुलिस ने इस नोट को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। सुसाइड नोट में मृतक ने कथित तौर पर लिखा है कि जुए में लगातार पैसे गंवाने के कारण वह मानसिक और आर्थिक रूप से पूरी तरह टूट चुका था। इसी वजह से उसने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का फैसला किया।

 

यह भी पढ़ें: SHO के पति ने सरकारी गाड़ी में अपनी SUV से मारी टक्कर, फिर पर्स लेकर भाग गया

जुए के कारण फंसता गया

प्रारंभिक जांच में पुलिस को यह भी पता चला है कि जुए में हुए भारी नुकसान के बाद उसके रिश्तेदारों ने आर्थिक संकट से उबरने में उसकी मदद की थी। इसके बावजूद उसकी आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार, नुकसान की भरपाई के लिए उसे हैदराबाद स्थित अपना फ्लैट भी बेचना पड़ा था, लेकिन इसके बाद भी वह आर्थिक दबाव से बाहर नहीं निकल सका।

 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट, होटल से मिले सबूतों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में जुए की लत और उससे हुए भारी आर्थिक नुकसान को आत्महत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Related Topic:#Telangana News

और पढ़ें