भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस नेता
राहुल गांधी
पर तीखा राजनीतिक हमला किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राहुल गांधी की 'विफल रॉकेट' री-लॉन्च से तुलना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने राहुल गांधी को कई बार राजनीतिक रूप से लॉन्च करने की कोशिश की है, लेकिन हर बार उनका प्रयास विफल साबित होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ रॉकेट थोड़ी दूर जाकर गिरते हैं, लेकिन ये रॉकेट वहीं गिर जाता है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी के पास जनता के बीच उठाने के लिए अब कोई भी ठोस या वास्तविक मुद्दा नहीं बचा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के चर्चित नारे 'मोहब्बत की दुकान' पर भी निशाना साधा और 1975 के आपातकाल व 1984 के सिख विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए कांग्रेस की नीतियों की आलोचना की।
1 नवंबर सिखों की पीड़ा से जुड़ा
सीएम सैनी ने कहा कि राहुल गांधी इस बात को बताएं कि उन्होंने 1 नवंबर को क्यों चुना? कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने 1 नवंबर को क्यों चुना? सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि 1 नवंबर सिख समाज के सबसे पीड़ादायक स्मृति से जुड़ा है। जिस दिन सिख समाज अपने शहीदों को याद कर सिर झुकाता है, उसी दिन कांग्रेस मंच पर नारे लगा रही होगी। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर का दिन सिखों को 1984 का दर्द याद दिलाता है। इस दिन सिखों का पीड़ादायक कत्लेआम हुआ। सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस पीड़ादायक कत्लेआम को राजनीति में दबाने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें: फरीदाबाद में 4 दिवसीय सूरजकुंड मेले का सीएम ने किया शुभारंभ
'कांग्रेस के पास ठोस मुद्दा नहीं'
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के पास अब उठाने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह सिर्फ एक बार नहीं हुआ है। उन्होंने कई बार ऐसा करने की कोशिश की है। कभी-कभी रॉकेट लॉन्च करने पर वह तुरंत विफल हो जाता है। कभी-कभी वह जमीन पर गिरने से पहले थोड़ी दूरी तय करता है। इस मामले में यह शुरूआत में ही विफल हो गया। उन्होंने लॉन्च का आयोजन बड़े धूमधाम से किया, लेकिन अब इसमें कोई दम नहीं बचा है।
यह भी पढ़ें: परविंदर सिंह झोटा मर्डर केस: मानसा में मेडिकल हॉल पर सीबीआई की दबिश से हड़कंप
'कांग्रेस पार्टी झूठों की पार्टी'
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज हर व्यक्ति देश के प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी
से स्रेह करता है। कांग्रेस हर चुनाव में मुद्दे डेंटिंग पेंटिंग करके लाती है। कभी ईवीएम खराब होने की बात तो कभी वोट चोरी की बात बोलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब एसआईआर को लेकर कांग्रेस आरोप पर आरोप लगा रही है। कांग्रेस पार्टी झूठों की पार्टी है और झूठ फैलाने का काम कर रही है।