logo

ट्रेंडिंग:

पालघर: चिकन मांग रहा था बेटा, मां ने बेलन से पीट-पीटकर मार डाला

मुंबई के पालघर में एक मां ने चिकन मांगने पर 7 साल के बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर 5 दिन की हिरासत में भेजा है।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- ANI

मुंबई के पालघर इलाके से एक दर्दनाक और भयानक खबर सामने आई है। यहां एक मां ने अपने 7 साल के बच्चे की मामूली सी बात पर कथित तौर पर हत्या कर दी। ऐसा बताया गया कि बच्चा मां से चिकन खाने के लिए मांग कर रहा था। आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 5 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा है। 

 

यह घटना धनसार गांव के घोहिला कॉम्प्लेक्स में हुई। 40 साल की लक्ष्मी अपने 7 साल के बेटे चिन्मय गणेश धुमड़े और 10 साल की बेटी लव्या के साथ रहती थी। पुलिस को ऐसा बताया गया कि बेटा खाने में चिकन मांग रहा था। महिला ने कई बार बेटे को मना किया। मां को इस बात पर गुस्सा आया कि नवरात्रि में मना करने के बावजूद चिकन खाने की जिद कर रहा है। लक्ष्मी को इस बात पर इतना गुस्सा आया कि उसने बेलन से अपने बेटे को पीट-पीट कर मार डाला। 

 

यह भी पढ़ें- सदियों का इतिहास, सैकड़ों ऐतिहासिक स्थल, टूरिज्म में पीछे क्यों बिहार?

 

तड़पता छोड़ दिया बच्चे को

आरोपी ने अपने बेटे को मारने के बाद अस्पताल ले जाने की कोशिश तक नहीं की। चिन्मय की हत्या के बाद घर पर ही तड़पने की हालत में देर रात उसकी मौत हो गई। यह खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना में इस्तेमाल किया जाने वाला बेलन पुलिस ने जब्त कर लिया है। पालघर पुलिस इंस्पेक्टर अनंत पराड़ और उनकी टीम ने महिला के खिलाफ हत्या और बाल सुरक्षा अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें- बेटे के बालिग होने से एक दिन पहले ही बाप ने उसी से करा दिया मर्डर

 

महिला आदतन गुस्से में रहती 

आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला हमेशा ही अपने बच्चों के साथ मारपीट करती रहती थी। आरोपी अपने दो बच्चों और दो बहनों के साथ रहती थी। पुलिस को पता चला कि लक्ष्मी अपने पति से अलग रहती थी। लक्ष्मी की बेटी इस घटना से बहुत ज्यादा सदमे में है। पुलिस या किसी और से कुछ भी बात करने या बताने की स्थिति में नहीं है।   

 

Related Topic:#mumbai news

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap