logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कोटा में रील की रंजिश में खूनी खेल, 11वीं के छात्र की बेदर्दी से ली जान

कोटा में रील बनाने के विवाद में 11वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

AI Generated Image

Students, Photo Credit: AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

राजस्थान के कोटा शहर में सोशल मीडिया रील को लेकर हुए विवाद में 11वीं क्लास के छात्र शुभम सैनी की चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। यह घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे उद्योग नगर थाना क्षेत्र के प्रेम नगर इलाके में हुई। शुभम उस समय एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते में हमलावरों ने उसे घेर लिया और बुरी तरह घायल कर दिया।

 

प्रेम नगर की जगा बस्ती का रहने वाला 17 साल का शुभम सैनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव था और अक्सर वीडियो रील बनाकर अपलोड करता था। शुभम का आरोपी विशाल और राज बच्चा के साथ इन्हीं रील्स और सोशल मीडिया कंटेंट को लेकर पिछले कुछ समय से झगड़ा चल रहा था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की साजिश रच डाली।

 

यह भी पढ़ें: रास्ते में रोका फिर कैंची से सास की नाक काटकर फरार हो गया दामाद

शादी से लौटते समय रास्ते में किया हमला

मंगलवार रात जब शुभम एक शादी से वापस अपने घर आ रहा था, तभी चौथ माता मंदिर के पास पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने शुभम पर लोहे की रॉड और चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। इस हमले में शुभम के पेट में चाकू के गहरे घाव लगे और वह लहूलुहान होकर वहीं सड़क पर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए।

 

शुभम को तुरंत न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि शुभम के पेट में चाकू के गहरे घाव थे और अस्पताल पहुंचने से पहले ही काफी खून बह चुका था। जिसकी वजह से उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

 

यह भी पढ़ें: 12 साल के 'ब्रेन डेड' बच्चे ने बचाई 5 जानें, लीवर, किडनी और स्किन का किया दान

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

शुभम के परिवार वालों की शिकायत के बाद पुलिस ने विशाल और राज बच्चा नाम के दो लड़कों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। कोटा पुलिस उन्हें हर जगह तलाश कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं। जल्द ही गिरफ्त में होंगे।

Related Topic:#State News

और पढ़ें