logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हैदराबाद में डोनाल्ड ट्रंप रोड तैयार, 23 जून को CM रेवंत रेड्डी करेंगे उद्घाटन

तेलंगाना सरकार साइबराबाद में अमेरिकी दूतावास के पास सड़क को 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' नाम देगी। उद्घाटन 23 जून को सीएम रेवंत रेड्डी की मौजूदगी में होगा।

Revanth Reddy to Inaugurate Donald Trump Avenue in Hyderabad

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, Photo Credit: ANI

तेलंगाना सरकार हैदराबाद में एक नई सड़क को 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' नाम देने जा रही है। यह सड़क साइबराबाद क्षेत्र में स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास बनाई गई है। सरकार ने इसे वैश्विक संबंधों और शहर की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहचान के प्रतीक के रूप में देखा है। इस सड़क का औपचारिक उद्घाटन 23 जून को एक डिप्लोमैटिक कार्यक्रम में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। यह आयोजन भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

 

सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय हैदराबाद और अमेरिका के बीच बढ़ते सहयोग को दर्शाने के लिए लिया गया है। सरकार का मानना है कि हैदराबाद अब एक प्रमुख ग्लोबल टेक्नोलॉजी और इनोवेशन हब बन चुका है, जहां अंतरराष्ट्रीय कंपनियों का निवेश लगातार बढ़ रहा है।

 

यह भी पढ़ें: BJP MLC के कॉलेजों पर ED की रेड, डकारी 13.83 करोड़ की स्कॉलरशिप

पहले भी हो चुका है नामकरण का प्रस्ताव

बता दें कि इससे पहले दिसंबर 2025 में भी राज्य सरकार ने कई वैश्विक नेताओं और कंपनियों के नाम पर सड़कों के नाम रखने का प्रस्ताव दिया था। इसी कड़ी में 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' का नाम ग्लोबल समिट के दौरान सामने आया था। इसके अलावा गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी टेक कंपनियों के नाम पर भी सड़कों का प्रस्ताव रखा गया था।

हैदराबाद की ग्लोबल पहचान में बढ़ोतरी

पिछले कुछ सालों में, हैदराबाद ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs) के लिए एक बड़ा हब बनकर उभरा है। यहां कॉस्टको, एली लिली, मैकडॉनल्ड्स, HCA हेल्थकेयर और नेशनवाइड जैसी कई US कंपनियों ने यहां टेक्नोलॉजी और बिजनेस सेंटर बनाए हैं। नैसकॉम रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में भारत में बने नए बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विस और इंश्योरेंस GCCs में लगभग 50% अकेले हैदराबाद में स्थापित हुए। इससे शहर की वैश्विक पहचान और निवेश आकर्षण में तेजी आई है।

 

यह भी पढ़ें: 50 लाख के गहना डकैती का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, लूट का सोना भी बरामद

 

सरकारी अधिकारियों का कहना है कि इस सड़क का उद्घाटन हैदराबाद को और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पहचान दिलाएगा और शहर को एक बड़े निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा।


और पढ़ें