logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'दो-दो बीवियां तो CM साहब ने रखी हैं...', खैरा के बाद परगट सिंह का विवादित बयान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बारे में कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने कहा है कि उन्होंने दो-दो बीवियां रखी हुई हैं और तीसरी के बारे में सबको सुना रहे हैं।

pargat singh and bhagwant mann

परगट सिंह और भगवंत मान, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

पंजाब विधानसभा में मंगलवार को जबरदस्त हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने पहले तो महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान दिया। इसको लेकर हंगामा हुआ तो नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बावजा ने माफी भी मांगी। सुखपाल सिंह खैरा के बारे में जब कांग्रेस विधायक परगट सिंह से सवाल पूछा गया तो उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर ही विवादित टिप्पणी कर दी। परगट सिंह ने कहा कि दो बीवियां तो मुख्यमंत्री (भगवंत मान) ने रखी हुई हैं और तीसरी के बारे में सुना रहे हैं, क्या यह इंसल्ट नहीं है महिलाओं की? इस मामले पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने मांग की है कि सुखपाल सिंह खैरा को तुरंत कांग्रेस से निकाला जाए।

 

यह पूरा मामला पंजाब सरकार की उस योजना से जुड़ा है जिसके जरिए राज्य की महिलाओं को 1000 रुपये दिए जाने हैं। इसी को लेकर पहले सुखपाल सिंह खैरा ने कहा था, '1000 रुपये लेकर गिद्दा करने वाली औरतें पंजाब के लिए सूरमें कैसे पैदा करेंगी।' इस पर पंजाब सरकार के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यह बयान राज्य की गरीब और बेसहारा महिलाओं का अपमान करने जैसा है।

 

यह भी पढ़ें: 'मानता हूं कि किरेन रिजीजू बहुत हस्तक्षेप करते हैं...', ऐसा क्यों बोले अमित शाह?


मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद एक निंदा प्रस्ताव पास किया गया और सुखपाल सिंह खैरा के सोशल मीडिया पोस्ट की निंदा की गई। AAP विधायकों ने मांग उठाई कि सुखपाल सिंह खैरा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसी को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ और 30 मिनट के लिए कार्यवाही रोकनी पड़ी। अब इस मामले पर पंजाब महिला आयोग ने संज्ञान लिया है और 12 मार्च को सुखपाल सिंह खैरा को तलब किया है।

क्या बोले परगट सिंह?

सुखपाल सिंह खैरा के बारे में सवाल पूछे जाने पर परगट सिंह ने कहा, 'देखो, वह इस हाउस का सदस्य है। स्पीकर को चाहिए कि उसे बुलाकर स्पष्टीकरण ले लेना चाहिए। जो भी आदमी है उसका भी हक है कि उसको भी सुन लो। ये तो अपनी एक तरफ की स्टोरी चलाकर उसे भगाते हैं। भाई दो बीवियां तो मुख्यमंत्री जी ने रखी हुई हैं और तीसरी के बारे में सुना रहे हैं। क्या यह महिलाओं का अपमान नहीं है?'

 

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव की विस्तारवादी रणनीति, असम में क्यों लड़ने जा रहे हैं चुनाव?

इससे पहले जब सदन में खूब हंगामा हुआ तब नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, 'मैंने वह पोस्ट नहीं देखी है लेकिन अगर किसी विधायक साथी ने ऐसी कोई टिप्पणी की है तो मैं उस पोस्ट की निंदा करता हूं। हम उससे सहमत नहीं हैं।' 

उधर सुखपाल सिंह खैरा इस पूरे मामले को लेकर हमलावर हैं और अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर मुख्यमंत्री भगवंत मान से लेकर तमाम AAP नेताओं के बयानों के वीडियो पोस्ट कर रहे हैं।


और पढ़ें