logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सोनभद्र से यूपी में अक्वान चक्रवात की एंट्री, मौसम में बदलाव से किसान परेशान

अक्वान तूफान का असर यूपी में दिखने लगा है। वाराणसी के आसपास बादल छाए हैं। इससे कोहरा बढ़ा है और तापमान गिरा है। मौसम में बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

Representative image

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit- Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

डॉ संतोष ओझा, वाराणसी| पूर्वांचल समेत उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 'अक्वान' चक्रवात का असर दिखने लगा है। 19 नवंबर यानी गुरुवार देर रात सोनभद्र के रास्ते प्रदेश में दाखिल हुए इस चक्रवात का असर सुबह होते-होते वाराणसी और आसपास के पड़ोसी जिलों तक फैल गया। इसका असर अभी कुछ दिनों तक देखने को मिल सकता है। 

 

इसके चलते आसमान में बादल छाए हुए हैं, कई क्षेत्रों में कोहरा है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बदले मौसम और आसमान में बादल छाए रहने की वजह से स्थानीय किसानों की चिंता भी बढ़ गई है।

 

यह भी पढ़ें: बसवा मंटप: कर्नाटक में एक किताब पर क्यों मचा बवाल? सरकार बोली- जब्त करेंगे

कैसे बदला मौसम का मिजाज?

मौसम विभाग के जारी सैटेलाइट तस्वीरों में पूर्वांचल के जिलों पर अक्वान चक्रवात का असर साफ तौर पर देखा जा सकता है। गुरुवार रात से ही मौसम में बदलाव शुरू हुआ और शुक्रवार सुबह से बादलों की सक्रियता तेज हो गई। कई जिलों में दिन चढ़ने के बावजूद बादलों के कारण सूरज की रोशनी हल्की रही। वहीं ठंडी हवाओं और कोहरे ने ठिहुरन को और बढ़ा दिया है।

मौसम विभाग ने दी जानकारी

IMD के DG डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने चक्रवात 'अक्वान' पर बताया, 'आज सुबह चक्रवाती तूफान 'अक्वान' उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट पर, गोपालपुर के पास टकराया। लैंडफॉल के बाद उत्तर उत्तरी पूर्व दिशा में गति करते हुए यह कमजोर हुआ। आज दोपहर को एक डीप डिप्रेशन की स्थिति में साउथ कोस्टल ओडिशा के ऊपर गोपालपुर से लगभग 40 किलोमीटर उत्तर में केंद्रीभूत रहेगा। ये धीरे धीरे उत्तर उत्तरी पूर्व दिशा में गति करेगा और आज शाम के आसपास एक डिप्रेशन में कमजोर हो जाएगा। आज मध्यरात से कल सुबह तक एक चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्रों में यह कमजोर होगा।'

 

 

उन्होंने आगे बताया, 'इसके प्रभाव से पिछले 24 घंटों में ओडिशा में उत्तर और आंध्र प्रदेश में रिकॉर्ड वर्षा दर्ज की गई है। कई इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा भी हुई है हालांकि आज इसकी तीव्रता कम होते हुए बारिश की भी तीव्रता कम होगी। फिर भी ओडिशा में विशेषकर केंद्रीय ओडिशा, उत्तरी ओडिशा में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। आज गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मिजोराम, मणिपुर, त्रिपुरा में कई जगहों पर आज और कल भारी वर्षा हो सकती है। बिहार में 21 तारीख को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा का पूर्वानुमान लगाया गया है। इसकी वजह से जो निचले इलाके है वहां बारिश हो सकती है।'

यह भी पढ़ें: MP के श्योपुर में वन विभाग की टीम पर रेत माफिया का हमला, दो कर्मचारी घायल

येलो अलर्ट और किसानों की चिंता

मौसम विभाग ने 21 तारीख के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 22 तारीख को भी बादलों की आवाजाही बने रहने के संकेत दिए गए हैं। सोनभद्र से लेकर वाराणसी और आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे जिसके कारण किसानों की चिंता को बहुत बढ़ा दिया है। खेती-किसानी पर संभावित असर को लेकर किसान सतर्क नजर आ रहे हैं।

Related Topic:#Uttar Pradesh

और पढ़ें