logo

मूड

ट्रेंडिंग:

MP के श्योपुर में वन विभाग की टीम पर रेत माफिया का हमला, दो कर्मचारी घायल

मध्य प्रदेश में रेत माफिया ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। टीम ने अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी थी लेकिन माफिया उसे भी छुड़ाकर फरार हो गए।

Views from spot

घटनास्थल की तस्वीर, Photo Credit- ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में अवैध रेत से भरी एक जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को चौकी ले जा रही वन विभाग की टीम पर रेत माफिया ने हमला कर दिया। पत्थर और लाठियों से हुए इस हमले में वन विभाग के दो कर्मचारी घायल हो गए। हमलावर जब्त की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाकर भागने में कामयाब रहे। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना 19 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे मेडिकल कॉलेज के पास ढेंगदा टी-प्वाइंट के नजदीक हुई। पुलिस ने अब तक इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बाकी एक आरोपी की तलाश जारी है।

 

राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य (श्योपुर) के अधिकारी ने बताया कि गश्ती करते समय रेत से इन लोगों को पकड़ा। जब्त की गई गाड़ी को ले जाते समय इन लोगों ने हमला कर दिया। कर्मचारी के घायल होने की वजह से यह भागने में कामयाब रहे। 

 

यह भी पढ़ें: बिहार: नल-जल योजना की होगी नियमित निगरानी, शिकायतों के लिए AI का इस्तेमाल

जाने क्या है पूरा मामला?

SP संदीप रावत और सबलगढ़ गेम रेंज के रेंजर सोमेश शर्मा अपनी टीम के साथ रोजाना की तरह गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मेडिकल कॉलेज के पास रेत से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखी। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी को रोककर जब्त कर लिया और उसे चौकी की तरफ ले जा रहे थे। जब टीम ढेंगदा तिराहे के पास पहुंची तो 3-4 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए 6 से 7 बदमाशों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। हमलावरों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे। उन्होंने वन कर्मियों पर लाठियों और पत्थरों से हमला बोल दिया और जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाकर ले भागे।

घायल वन विभाग के कर्मचारी

इस हमले में ट्रैक्टर चला रहे वन कर्मी रामलखन सिंह गुर्जर के सिर पर पत्थर लगने से गंभीर चोट आई और उनके हाथों में भी जख्म हुए हैं। उनके सिर में सात टांके लगाने पड़े हैं। वहीं, रामेश्वर घाट के प्रभारी महेश बघेल के हाथों में भी चोटें आई हैं। हमले के बाद वन विभाग की टीम ने बदमाशों का पीछा कर उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन तभी कुछ और लोग एक दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके पर आ गए। आरोप है कि उन्होंने विभाग की गाड़ी को कुचलने की कोशिश की। भागते समय आरोपियों ने ट्रैक्टर की ट्रॉली-लिफ्ट ऊपर उठा दी। इससे पूरी रेत सड़क पर फैल गई और रास्ता जाम हो गया ताकि टीम उनका पीछा न कर सके।

 

यह भी पढ़ें: ई-जीरो के तहत साइबर क्राइम के मामलों में 5 महीने में 1,533 एफआईआर हुई दर्ज

 

कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम ने मौके से वीरेंद्र रावत नाम के एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में एक अन्य आरोपी लवकुश रावत को भी गिरफ्तार कर लिया है जबकि रूपसिंह समेत बाकी हमलावर अभी फरार हैं। रेंजर सोमेश शर्मा ने बताया कि इस पूरी घटना को लेकर पुलिस में FIR दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।

Related Topic:#Madhya Pradesh

और पढ़ें