logo

मूड

ट्रेंडिंग:

धमकी से डरा दारोगा, नहीं लाया बारात, दुल्हन ने प्रेमी संग लिए सात फेरे

उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक प्रेमी की धमकी से डरकर दारोगा ने अपनी ही शादी तोड़ दी जिसके बाद दुल्हन के घरवालों ने उसी रात बेटी का विवाह उसी प्रेमी से करा दिया।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक ऐसी शादी की चर्चा हो रही है जो बिल्कुल किसी फिल्मी ड्रामे जैसी रही। यह मामला दुबौलिया थाना क्षेत्र का है, जहां एक परिवार ने अपने बेटे की शादी बस्ती कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ तय की थी। दूल्हा उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में है और वर्तमान में लखनऊ में दारोगा के पद पर तैनात है। दोनों परिवारों की रजामंदी से शादी की तारीख 20 अप्रैल तय की गई थी। सोमवार को दूल्हे के घर पर बारात निकलने की पूरी तैयारी हो चुकी थी, घर में नाच-गाना चल रहा था और सभी रिश्तेदार इकट्ठा थे। बारात बस्ती शहर के ही एक मैरिज हॉल में जानी थी लेकिन तभी दोपहर के वक्त एक ऐसी घटना हुई जिसने सब कुछ बदल दिया।

 

सोमवार दोपहर जब घर से बारात निकलने ही वाली थी तभी अचानक हुई इस घटना से दूल्हा और उसके घरवाले हैरान हो गए। जब वहां मौजूद लोगों ने उस युवक को पकड़ने की कोशिश की तो वह घबरा गया। पकड़े जाने के डर से वह अपनी कार वहीं मौके पर छोड़कर पैदल ही भाग निकला। दूल्हे के परिजनों ने तुरंत इस बात की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वहां खड़ी लावारिस कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस विभाग में होने के बावजूद दारोगा और उसका परिवार इस धमकी से इतना डर गया कि उन्होंने बारात ले जाने से साफ मना कर दिया। उनका कहना था कि जिस रिश्ते की शुरुआत ऐसी धमकी से हो रही है वह आगे चलकर जानलेवा साबित हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें: बार डांसर के बाद बन गई डीलर, अब 6 करोड़ की ड्रग्स के साथ हुई गिरफ्तार

सदमे में दुल्हन का परिवार

इस धमकी भरे घटनाक्रम के बाद दूल्हे और उसके घरवालों ने सुरक्षा को देखते हुए बारात ले जाने से साफ मना कर दिया। दारोगा ने कहा कि वह ऐसी हालत में शादी नहीं कर सकता। 20 अप्रैल की तय शादी अचानक रद्द होने से दुल्हन का परिवार पूरी तरह सदमे में आ गया है। मैरिज हॉल में मेहमानों का आना शुरू हो गया था और शादी टूटने से बदनामी का डर था। और ऐसे में दुल्हन के परिजन ने जल्दबाजी में एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने उसी युवक को ढूंढ निकाला जिसने दोपहर में घमकी दी थी और तय किया कि अब बेटी की शादी उसी से कराई जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: 'अंधेरे में दुल्हन कैसे लाऊं?' बिजली कटी तो बारात लेकर DM ऑफिस पहुंच गया दूल्हा

प्रेमी के साथ पूरे हुए सात फेरे

दुल्हन के घरवालों के राजी होने के बाद सोमवार की रात करीब 9 बजे मैरिज हॉल में एक नया मंजर देखने को मिला जो युवक दोपहर तक धमकी दे रहा था, वह रात को दूल्हा बनकर स्टेज पर पहुंचा। उसी मैरिज हॉल में प्रेमी और दुल्हन ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इसके बाद शादी की सभी रस्में पूरी की गई और प्रेमी ने दुल्हन की शादी उसके प्रेमी से हो गई। यह पूरा मामला अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Topic:#UP News#State News

और पढ़ें