logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कई टुकड़ों में मिली थी लाश, लव अफेयर या हॉरर किलिंग की आशंका

हाल ही में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बक्से में लड़की की लाश मिली थी। अब इस मामले में हॉरर किलिंग या लव अफेयर के एंगल से भी जांच की जा रही है।

ai generated image of up police

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हाल ही में छपरा-गोमती एक्सप्रेस में बंद बक्से और बैग में युवती की सिर कटी लाश छह टुकड़ों में मिली थी। जीआरपी की तीन टीमें बिहार के लिए रवाना हो गई। टीमों ने बिहार के सभी स्टेशनों में सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन कुछ पता नहीं चला। तीनों टीमें युवती के बारे में सुराग लगाती हुई यूपी में दाखिल हो गई। पुलिस सूत्रों की मानें तो युवती की हत्या कहीं और की गई, इसके बाद उसके शव के टुकडे़ करके बक्से और बैग में भरे गए। सिर को घटना स्थल पर ठिकाने लगा दिया गया। इसके बाद बक्से को ट्रेन की बोगी के अंदर रखा गया है। पुलिस ऑनर किलिंग या प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने के बिंदु पर जांच कर रही है।

 

युवती के शव के टुकड़ों  का पता लगाने के लिए पुलिस बिहार से लेकर यूपी के जनपदों में गुमशुदा युवतियों के बारे में पता लगा रही है। इसको लेकर दोनों प्रदेशों के सभी थानों में सूचना देकर अलर्ट मोड पर किया गया है।

 

यह भी पढ़ें: CM योगी पर बयानबाजी या पुराने 'पाप', कैसे ढह गया 'बाहुबली' विजय मिश्रा का किला?

 

शव के टुकड़ों पर नहीं मिले चोट के निशान

युवती के शव के टुकड़ों पर चोट के निशान नहीं मिले है। पुलिस का मानना है कि युवती को बेहोश कने के बाद काटा गया। हत्यारा इतना शातिर था कि उसने युवती के शव को प्लास्टिक में पैक करके बोरा और पुराने कपडे़ ठूंसकर भर दिए थे ताकि जल्दी किसी को बदबू नहीं लग सके।

 

यह भी पढ़ें: 'एक साल तक सोना न खरीदें', PM की अपील, क्या UP में BJP खो रही सोनार समाज का साथ?

 

छपरा से गोमतीनगर में सुरक्षा को  लेकर ट्रेन में जीआरपी के दो और आरपीएफ के दो एस्कॉर्ट की तैनाती थी। इसके बाद भी हत्यारा किसी स्टेशन पर युवती के टुकड़ों से भरा बक्सा और बैग रखकर निकलने में कामयाब हो गया। इसको लेकर भी सवाल उठ रहे है। जीआरपी के अधिकारियों ने यात्रियों, रेलकर्मियों और एस्कॉर्ट से पूछताछ के लिए एक टीम लगाई है।

 

जीआरपी की टीम ने छपरा रेलवे स्टेशन से सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की। इसके पर छपरा कचहरी,मरहौरा, मसरख, राजपती, दिघवा, दुबौली, सिघवालिया, गोपालगंज रेलवे स्टेशन पर फुटेज देखे। टीम यूपी में दाखिल हो गई है। अब यहां के रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे जाएंगे।

Related Topic:#Crime News#UP News

और पढ़ें