logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पुणे में दहेज उत्पीड़न के 2 मामले, कहीं पूरी सैलरी तो कहीं कार मांगने का आरोप

पुणे से दो महिला IT इंजीनियर की मौत का मामला सामने आया है। दोनों ही महिलाओं ने अपने सुसाइड नोट में ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र के पुणे से दो महिलाओं की मौत का मामला सामने आया है। दोनों ही महिलाओं ने अपने सुसाइड नोट में ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। दोनों महिलाएं सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर एक कंपनी में कार्यरत थी। पुलिस को घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट और परिवार वालों की शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर लिया है। 

 

हैरान कर देने वाली बात यह है कि दोनों ही मामलों में ससुराल वालों पर रुपयों, सोने और संपत्ति के लिए बहुओं को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना करना का आरोप है। 

 

यह भी पढ़ें: एक जैसा खुतबा लागू करने के फैसले पर भड़के जम्मू-कश्मीर के नेता, समझिए पूरा विवाद

पहला मामला

33 साल की IT इंजीनियर तृष्णा राहुल सकपाल ने 29 सितंबर को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को मौके पर से एक सुसाइड नोट मिला है। मृतका ने अपनी इस हालत के लिए अपने पति और ससुराल के अन्य सदस्यों को जिम्मेदार ठहराया है। तृष्णा के पिता बालकृष्ण निकम ने ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, तृष्णा की शादी साल 2018 में राहुल सकपाल से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उन पर अपनी पूरी सैलरी सौंपने का दबाव का बनाते थे।

 

उन्होंने यह भी कहा कि ससुराल वाले चाहते थे कि वह अपने मायके का मकान अपनी सास के नाम कर दे। साथ ही ससुर के लिए 1 करोड़ रुपये का फ्लैट खरीदें। लगातार हो रही मारपीट और उत्पीड़न से परेशान होकर 2021 में वह अपने मायके लौट आई थीं। इसके बाद से पति ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी जो अभी लंबित है। पिता का कहना है कि पति दूसरी शादी करना चाहता था जिस कारण उसने कोर्ट में अर्जी दी है। पुलिस ने तृष्णा के पिता की शिकायत और सुसाइड नोट के आधार पर पति राहुल, सास वैशाली, ससुर संजय, ननद शैली और दादी-सास शकुंतला सालुंके के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

दूसरा मामला

तृष्णा के मामले से कुछ ही दिन पहले पुणे में ही 23 साल की महिला आईटी इंजीनियर वैष्णवी प्रवीन जरांडे ने भी ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर अपनी जान दे दी थीं। वैष्णवी की शादी करीब 4 महीने पहले ही ओंकार संजय घिसारे से हुई थी। मृतका के परिवार का आरोप है कि शादी में उन्होंने लगभग 45 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके साथ ही 10 तोले यानी करीब 116 ग्राम सोना भी दिया था। इसके बावजूद, शादी के तुरंत बाद से ससुराल वाले एक नई कार खरीदने के लिए 5 लाख रुपये अलग से देने का दबाव बना रहे थे। 

 

यह भी पढ़ें: मोतीहारी में कार में छिपाकर ले जा रहे थे 40 लाख का गांजा, 3 तस्कर गिरफ्तार

 

24 सितंबर की रात को वैष्णवी ने अपनी मां को फोन करके ससुराल में हो रही प्रताड़ना के बारे में बताया था। उसी रात उनके पति ने भी वैष्णवी के मायके वालों से बात की थी। इसके बाद यह दुखद घटना घटित हुई। दोनों ही मामलों में पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट और परिवार वालों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Related Topic:#Pune News#Crime News

और पढ़ें