logo

मूड

ट्रेंडिंग:

स्वतंत्र भारद्वाज की बढ़ीं मुश्किलें, 21 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

जंतर-मंतर पर छात्र के पिता से मारपीट के मामले में स्वतंत्र भारद्वाज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अब 21 सितंबर को अदालत में पेश किया जाएगा।

swatantra bhardwaj

स्वतंत्र भारद्वाज, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान छात्र के पिता से मारपीट के मामले में हिंदुत्व समर्थक इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब भारद्वाज को 21 सितंबर को अदालत में पेश किया जाएगा। उन्हें शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया था।

 

स्वतंत्र भारद्वाज को शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया था। यह कार्रवाई हमले के मामले में भारद्वाज की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन किए जाने के कुछ घंटे बाद हुई। यह कार्रवाई उस इंटरव्यू के बाद हुई, जिसमें भारद्वाज ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान छात्र के पिता संजय कुमार का सिर फोड़ने का दावा किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि उन्होंने यह सब आत्मरक्षा में किया था।

 

यह भी पढ़ें: रोहतास में डबल मर्डर से सनसनी, छत पर सो रहे पति-पत्नी को मारी गोली

21 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

स्वतंत्र भारद्वाज को शनिवार को जज सौरभ प्रताप सिंह लल्लर के आवास पर पेश किया गया था। दिल्ली पुलिस ने उनसे पूछताछ के लिए एक दिन की पुलिस कस्टडी मांगी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। इसके बाद रविवार को उन्हें एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सोमवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सौरभ प्रताप सिंह लल्लर ने उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाकर 21 सितंबर तक कर दी।

नाबालिग की शिकायत पर POCSO केस

इस मामले के अलावा शुक्रवार को एक नाबालिग छात्रा की शिकायत पर स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत अलग FIR दर्ज की गई। शिकायत में ऑनलाइन धमकी और उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, FIR में IPC की धारा 351(3), 78 और 79 के साथ IT एक्ट की धारा 67 भी लगाई गई है।

 

यह भी पढ़ें: नेपाल की बाढ़ पर केंद्रीय मंत्री दुबे ने जताया दुख, बोले- हर मदद को तैयार भारत

 

छात्रा ने आरोप लगाया कि पिता पर कथित हमले के खिलाफ आवाज उठाने और पुलिस शिकायत करने के बाद उसे रेप की धमकी दी गई, अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया और मॉर्फ्ड तस्वीरें भेजी गईं। CJP प्रतिनिधियों और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर भारद्वाज पर सख्त कार्रवाई और नाबालिग मामले में अलग FIR की मांग की।

Related Topic:#High court

और पढ़ें