logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली में AAP को कोर्ट से झटका, 4 साल बाद गई पार्षद की कुर्सी; BJP जीती

दिल्ली के पुष्प विहार वार्ड-166 से AAP पार्षद अरुण नवारिया का चुनाव साकेत कोर्ट ने रद्द कर दिया है। कोर्ट ने आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने पर बीजेपी उम्मीदवार नरेश को विजेता घोषित किया।

Delhi AAP Councilor Arun Navariya

दिल्ली आप पार्षद अरुण नवारिया।(Photo Credit: Arun Navariya Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) को एक और बड़ा झटका लगा है। दक्षिण दिल्ली के पुष्प विहार वार्ड नंबर 166 से AAP पार्षद अरुण नवारिया का चुनाव रद्द कर दिया गया है। साकेत कोर्ट ने उनकी जगह बीजेपी उम्मीदवार नरेश को विजेता घोषित किया है। नरेश इस चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे थे।

 

दक्षिण दिल्ली के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार अग्रवाल ने 18 नवंबर को यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने पाया कि अरुण नवारिया ने चुनाव के दौरान अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले की जानकारी छिपाई थी। उन्होंने हलफनामे में यह भी नहीं बताया था कि इस मामले में उन्हें सजा मिल चुकी है।

 

यह भी पढ़ें: 'मैं इंसाफ नहीं कर पाऊंगा', फिर से चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले खेसारी लाल यादव

हलफनामे में नहीं दी आपराधिक मामले की जानकारी

अरुण नवारिया के खिलाफ अंबेडकर नगर थाने में FIR नंबर 11/2010 दर्ज हुई थी। इस मामले में उन्हें दोषी पाया गया था। साल 2020 में कोर्ट ने उन्हें सजा भी सुनाई थी। लेकिन 2022 में हुए MCD चुनाव के दौरान नामांकन भरते समय उन्होंने अपने हलफनामे में इस मामले का जिक्र नहीं किया।

 

कोर्ट ने इसे गंभीर मामला माना। अदालत ने कहा कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार को अपने बारे में पूरी जानकारी देनी चाहिए। जानकारी छिपाने से मतदाताओं के 'नो योर कैंडिडेट' यानी अपने उम्मीदवार को जानने के अधिकार का उल्लंघन हुआ। कोर्ट ने इसे गलत आचरण माना।

2022 के चुनाव में AAP उम्मीदवार को मिले थे ज्यादा वोट

पुष्प विहार वार्ड में 4 दिसंबर 2022 को मतदान हुआ था। इस चुनाव में अरुण नवारिया को 13,721 वोट मिले थे। वहीं, बीजेपी उम्मीदवार नरेश को 10,114 वोट मिले थे। नरेश इस चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे थे। नतीजे आने के बाद नरेश ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने याचिका दायर कर अरुण नवारिया की जीत को चुनौती दी थी। 

 

यह भी पढ़ें: 'सपा के गुंडों ने हत्या की', गोरखपुर में बच्चे के परिजन से मिलकर बोले CM योगी

 

उनका आरोप था कि नवारिया ने नामांकन के समय अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले और सजा की जानकारी छिपाई थी। याचिका पर सुनवाई के बाद साकेत कोर्ट ने अरुण नवारिया का चुनाव रद्द कर दिया। साथ ही बीजेपी उम्मीदवार नरेश को विधिवत निर्वाचित पार्षद घोषित कर दिया। इस फैसले के बाद पुष्प विहार वार्ड नंबर 166 का चुनावी नतीजा बदल गया है।

Related Topic:#Delhi News#AAP#BJP

और पढ़ें