logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पाकिस्तान में घुसा एयर इंडिया का विमान, मच गया हड़कंप; अब होगी जांच

दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट लैंडिंग के समय गो-अराउंड प्रोसीजर में गलती कर दी, जिसके कारण कुछ देर के लिए पाकिस्तानी एयरस्पेस के ऊपर से उड़ान भरी।

Delhi to Amritsar Air India flight enter Pakistan airspace

एयर इंडिया फ्लाइट, File Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली से पंजाब के अमृतसर जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट लैंडिंग से ठीक पहले अपने तय रास्ते से भटक गई और कुछ देर के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंच गई। यह घटना 22 जून को हुई। एयर इंडिया ने खुद इसकी पुष्टि की है। एयरलाइन के मुताबिक, अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान को 'गो-अराउंड' की प्रक्रिया अपनानी पड़ी, इसी दौरान वह गलती से कुछ समय के लिए पाकिस्तान की हवाई सीमा में चला गया।

 

एयर इंडिया की फ्लाइट AI479 दिल्ली से अमृतसर जा रही थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने विमान को 13 डिस्टेंस मेजरिंग इक्विपमेंट (DMI) इलाके के ऊपर कुछ देर होल्ड करने के लिए कहा था। विमान तय जगह पर रुकने के बजाय आगे बढ़ता गया और अपनी निर्धारित सीमा से आगे निकल गया।

 

यह भी पढ़ें: 5-स्टार होटल, 70 कमरे और ग्रैंड सरप्राइज पार्टी... केतन हत्याकांड में नया खुलासा

 

एयरलाइन के मुताबिक, विमान लैंडिंग दोबारा करने के लिए आगे बढ़ा और फिर बाईं तरफ मुड़ गया। इसी दौरान वह अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पार कर कुछ देर के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंच गया। बताया जा रहा है कि 'गो-अराउंड' के समय चालक दल ATC के निर्देशों का पूरी तरह पालन नहीं कर पाया, जिसकी वजह से यह स्थिति पैदा हुई।

क्या होती है गो-अराउंड प्रक्रिया?

हवाई जहाज की दुनिया में 'गो-अराउंड' एक आम सुरक्षा प्रक्रिया है। जब किसी वजह से विमान सुरक्षित तरीके से रनवे पर उतर नहीं पाता तो पायलट उसे दोबारा ऊपर ले जाते हैं, एयरपोर्ट के ऊपर एक और चक्कर लगाते हैं और फिर से लैंडिंग की कोशिश करते हैं। एयर इंडिया का कहना है कि यह घटना भी इसी प्रक्रिया के दौरान हुई।

 

यह भी पढ़ें: BJP पार्षदों ने 'भारत माता' के नाम पर ली थी शपथ, हाई कोर्ट ने बताया अमान्य

DGCA और एयरलाइन ने आंतरिक जांच शुरू की

एयर इंडिया ने कहा है कि घटना की जानकारी संबंधित नियामक अधिकारियों को दे दी गई है और मामले की आंतरिक जांच भी शुरू कर दी गई है। एयरलाइन ने दोहराया कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि विमान आखिर किन परिस्थितियों में निर्धारित उड़ान मार्ग से भटक गया। फिलहाल जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।

Related Topic:#Air India#State News

और पढ़ें