logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'कैमरे वाले चश्मे से स्टिंग ऑपरेशन', DK, सिद्धा, सतीशन सब चर्चा में क्यों आए? 

केरल के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का दावा है कि कैमरे वाले स्मार्ट चश्मे से उनकी बातचीत रिकॉर्ड करने की कोशिश हुई। स्टिंग ऑपरेशन में DK, सिद्धा, सतीशन सब चर्चा में क्यों हैं? 

स्टिंग ऑपरेशन,  DK Shivakumar, Siddaramaiah, VD Satheesan

डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया, वी.डी. सतीसन, Photo Credit-ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने दावा किया है कि एक उद्योगपति मेटा का स्मार्ट चश्मा पहनकर उनकी बातचीत रिकॉर्ड करने की कोशिश कर रहा था। उन्हें शक है कि यह किसी स्टिंग ऑपरेशन का हिस्सा था, जिसमें उन्हें और केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीसन को निशाना बनाया जा रहा था। डीके शिवकुमार ने ये यह दावा ऐसे समय में किया है, जब कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के स्टिंग वीडियो को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है।   

 

मुख्यमंत्री DK शिवकुमार का कहना है कि एक उद्योगपति ने अधिकारियों के जरिए उनसे मिलने का समय लिया था। उसने शुरुआत में कारोबार से जुड़ी बातें कीं लेकिन बाद में बूथ स्तर की रणनीति और राजनीतिक पर चर्चा करने लगा। इस दौरान उनकी नजर उद्योगपति के चश्मे पर पड़ी, इसपर उन्हें शक हुआ। 

 

यह भी पढ़ें: UP TGT Vacancy: 17,735 पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें सारी डिटेल

किन मुख्यमंत्रियों का लिया नाम? 

एक इंटरव्यू के दौरान DK शिवकुमार ने आरोप लगाया कि यह घटना उन्हें और अन्य कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाने के लिए किए जा रहे एक बड़े स्टिंग ऑपरेशन की तैयारी का हिस्सा थी। उन्होंने बताया कि अपने अधिकारियों से उस उद्योगपति के बैकग्राउंड की थोड़ी जांच करने को कहा, जिसमें उन्हें पता चला कि व्यक्ति ने केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के साथ बैठक के दौरान वही मेटा ग्लास पहना था। उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एक केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के समय उसने ऐसा नहीं किया। 

सिद्धारमैया से जुड़े कथित स्टिंग ऑपरेशन का विवाद

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से जुड़े कथित स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस बीच डीके शिवकुमार ने के आरोप से कर्नाटक की राजनीति में बहस तेज हो गई है। इस मामले में कांग्रेस और विपक्षी दल एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं कि इन वीडियो के पीछे कौन है और इनका राजनीतिक मकसद क्या है? 


हालांकि, DK शिवकुमार ने कहा कि अधिकारियों ने एहतियाती कदम उठाए हैं लेकिन वे इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम इसका खुलासा नहीं कर रहे हैं, बस यही बात है। हमने सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाए हैं।  

कैबिनेट मंत्रियों को सर्तक रहने की सलाह

DK शिवकुमार ने अपने कैबिनेट सहयोगियों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है। CM शिवकुमार ने अपने सहयोगियों से आसपास काम करने वाले लोगों, फोन कॉल और दूसरे तरीकों से उन्हें फंसाने की किसी भी कोशिश को लेकर सावधान रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि सरकार एक परिवार की तरह होती है। इसका मुखिया होने के नाते मेरी जिम्मेदारी है कि मैं अपने कैबिनेट मंत्रियों को सतर्क रहने और किसी के झांसे में न आने के लिए सर्तक करूं।  

 

 

 


और पढ़ें