logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट में 75% अंक जरूरी, पता बदलने पर फीस भी खत्म होगी

ड्राइविंग लाइसेंस के नियमों को सख्त करने के लिए कई बदलाव किए जा सकते है। लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदक को 75 प्रतिशत अंक टेस्ट में लाने होंगे। इसके साथ पता बदलने व मोबाइल नंबर अपडेट करने की फीस को भी खत्म करने की तैयारी है।

AI generated photo

प्रतीकात्मक फोटो, Photo Credit: Chat GPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए आने वाले दिनों में नियम बदल सकते हैं। लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट पास करने के लिए अब 75 प्रतिशत अंक लाने अनिवार्य करने की तैयारी है। अभी तक पास होने का मानक 60 प्रतिशत था। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय मोटर वाहन नियमों में संशोधन कर रहा है। प्रस्तावित बदलावों में ड्राइविंग टेस्ट सख्त करने के साथ लाइसेंस में पता बदलने, मोबाइल नंबर अपडेट करने और अन्य सेवाओं को आसान बनाने की तैयारी है। कुछ प्रक्रियाओं में लगने वाला शुल्क भी खत्म किया जा सकता है।

 

प्रस्ताव के मुताबिक लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट में पास होने के लिए आवेदक को 75 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। अभी तक पास होने का मानक 60 प्रतिशत था। इसके अलावा आवेदकों को टेस्ट से पहले 30 मिनट का ऑनलाइन ट्यूटोरियल पूरा करना अनिवार्य होगा। इसमें सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और वाहन चलाने से जुड़े जरूरी नियमों की जानकारी दी जाएगी। ट्यूटोरियल पूरा होने के बाद ही टेस्ट देने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

लाइसेंस में पता बदलने और मोबाइल नंबर अपडेट करने पर राहत

ड्राइविंग लाइसेंस में पता बदलवाने, मोबाइल नंबर अपडेट कराने, ईमेल आईडी में संशोधन और अन्य जानकारियों में बदलाव के लिए ऑनलाइन सुविधा देने की तैयारी है। प्रस्ताव के मुताबिक इन सेवाओं के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। फिलहाल स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस में पता बदलवाने के लिए 200 रुपये शुल्क देना पड़ता है। संशोधन लागू होने पर यह शुल्क खत्म हो सकता है। निवास स्थान बदलने पर अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) से जुड़ी प्रक्रिया में भी राहत देने की तैयारी है।

 

यह भी पढ़ें: 15 शादियां, अश्लील वीडियो और ब्लैकमेलिंग! महिलाओं को फंसाने वाला शातिर गिरफ्तार

दस्तावेजों के आधार पर होगा ऑनलाइन सत्यापन

लाइसेंस से जुड़ी कई सेवाओं में आधार आधारित ऑनलाइन आवेदन और सत्यापन को बढ़ावा दिया जाएगा। जन्मतिथि और पहचान से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर जानकारियों की पुष्टि की जा सकेगी। इससे आवेदकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने और दस्तावेज जमा करने की परेशानी कम होने की उम्मीद है।

 

विलंब शुल्क खत्म करने का प्रस्ताव

ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन संबंधी प्रक्रियाओं में देरी होने पर लगने वाले अतिरिक्त शुल्क में भी बदलाव किया जा रहा है। अभी अनापत्ति प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने में देरी होने पर हर महीने 300 रुपये और अन्य वाहन संबंधी मामलों में हर महीने 500 रुपये अतिरिक्त शुल्क देने का प्रावधान है। प्रस्तावित संशोधन में इन शुल्कों को खत्म करने की तैयारी है, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है।

 

चिप की जगह क्यूआर कोड वाला कार्ड जारी करने की तैयारी

ड्राइविंग लाइसेंस के स्वरूप में भी बदलाव प्रस्तावित है। केंद्र सरकार पॉलीविनाइल क्लोराइड (पीवीसी) कार्ड जारी कर सकती है, जिस पर क्यूआर कोड अंकित होगा। अभी स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस में चिप लगी होती है। नए कार्ड पर क्यूआर कोड के जरिए लाइसेंस संबंधी जानकारी दर्ज होगी। भारतीय नागरिकों और विदेशी नागरिकों के लिए सामान्य और अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया में अलग-अलग व्यवस्था प्रस्तावित है।

 

यह भी पढ़ें: UP में 18 लाख परिवारों का PM आवास अटका! 30 लाख आवेदन आए, सत्यापन बेहद धीमा

लाइसेंस सरेंडर करने पर एक साल तक उसी श्रेणी का नया लाइसेंस नहीं

प्रस्तावित नियमों में लाइसेंस सरेंडर करने वालों के लिए भी बदलाव शामिल है। कोई व्यक्ति जिस श्रेणी का ड्राइविंग लाइसेंस सरेंडर करेगा, वह सरेंडर की तारीख से एक साल तक उसी श्रेणी का नया लर्निंग लाइसेंस या ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनवा सकेगा। इस व्यवस्था से लाइसेंस जारी करने और निरस्त करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करने की तैयारी है।

 

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 16 अक्टूबर को मोटर वाहन नियमों में संशोधन का मसौदा जारी कर सुझाव और आपत्तियां मांगी थीं। प्रस्ताव लागू होने के बाद लाइसेंस बनवाने वालों के लिए परीक्षा का मानक सख्त होगा, जबकि पता बदलने, मोबाइल नंबर अपडेट करने और अन्य लाइसेंस संबंधी सेवाओं में राहत मिल सकती है।

Related Topic:#UP News

और पढ़ें