पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी राजनीतिक हलचल जारी है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार किया है। उन पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। संजीव अरोड़ा पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद वह राज्यसभा सदस्य बने और उसके तीन साल बाद उन्होंने लुधियाना से उपचुनाव लड़ा और पंजाब विधानसभा पहुंचे। इसके साथ ही उन्हें पंजाब सरकार में मंत्री भी बना दिया गया। मौजूदा समय में वह पंजाब सरकार में तीसरे सबसे ज्यादा पावरफुर मंत्री हैं। उनका राजनीकि सफर भले ही बहुत छोटा हो लेकिन उनकी बिजनेस जर्नी बहुत लंबी है।
शनिवार को ईडी की टीम ने उन्हें पीएमएलए के तहत दर्ज केस में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 100 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मोबाइल फोन की फर्जी जीएसटी खरीद हुई। इसके बाद दुबई से भारत में कथित तौर पर अवैध धन को घुमा फिराकर लाया गया। दिल्ली में उन फर्मों से फर्जी जीएसटी खरीद चालान हासिल किया गया, जिनका असल में कोई वजूद ही नहीं था। बाद में इन्हीं चालान का इस्तेमाल इनपुट टैक्स क्रेडिट में गलत दावा करने में किया गया।
यह भी पढ़ें: AAP के जिस मंत्री के BJP में जाने की लग रही अटकलें, उनकी राजनीति हैसियत क्या है?
कितना बड़ा है संजीव अरोड़ा का बिजनेस?
सजीव अरोड़ा राजनीति में भले ही नए हैं लेकिन पंजाब में बिजनेस से जुड़े लोगों में उनका बड़ा नाम है। वह लुधियाना के एक कारोबारी परिवार से निकले हैं। उन्होंने 1986 में कपड़ों के एक्सपोर्ट का कारोबार शुरू किया था। इसके बाद वह रियल एस्टेट सेक्टर में आ गए और धीरे-धीरे पंजाब से बड़े उद्योगपतियों की लिस्ट में शामिल हो गए।
उनका कारोबारी नेटवर्क बहुत बड़ा फैला है। रियल एस्टेट में उन्होंने रितेश प्रॉपर्टीज एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड से लेकर हैम्पटन स्काई रियल्टी और फेमेला जैसे ब्रांड तक उनका कारोबारी नेटवर्क फैला हुआ है।
पिता भी थे बड़े कारोबारी
संजीव अरोड़ा के पिता लुधियाना के जाने माने व्यापारी हैं। उनका शुरुआती जीवन कारोबारी माहौल में ही बीता, जिसके कारण बचपन से ही उनका झुकाव व्यापार की ओर रहा और बहुत कम उम्र में ही उन्होंने व्यापार शुरू कर दिया था। उनके परिवार की रितेश इंडस्ट्रीज के नाम से टेक्सटाइल सेक्टर में बड़ी फैक्ट्री थी। उनके परिवार के और भी छोटे बिजनेस थे।
एक्सपोर्ट से शुरू की बिजनेस जर्नी
संजीव अरोड़ा ने अपनी बिजनेस जर्नी एक्सपोर्ट से शुरू की। उन्होंने कारोबार को इंटरनेशनल लेवल तक ले जाने के लिए अमेरिका के वर्जीनिया में अपनी पहली फैक्ट्री खोली। हालांकि, उन्हें इस कारोबार में नुकसान हुआ और बाद में उन्होंने रियस एस्टेट में एंट्री की। इसके बाद उन्होंने रियल एस्टेट में अपनी पहचान बनाई।
यह भी पढ़ें: आधव अर्जुन से कीर्तना तक, CM विजय की कैबिनेट में शामिल मंत्री कौन हैं?
कितनी संपत्ति के मालिक हैं संजीव अरोड़ा?
संजीव अरोड़ा पंजाब के अमीर बिजनेसमैन की लिस्ट में शामिल हैं। जून 2025 में उन्होंने लुधियाना वेस्ट सीट से उपचुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने चुनाव आयोग में जो जानकारी दी थी उस जानकारी के अनुसार, उनकी कुल चल अचल संपत्ति 308.30 करोड़ रुपये से ज्यादा की है। वह पंजाब में सबसे अमीर राजनेताओं में से एक हैं। इसके अलावा उनके पास सोना, गाड़ियां और करोड़ों की जमीन भी है।