आधव अर्जुन से कीर्तना तक, CM विजय की कैबिनेट में शामिल मंत्री कौन हैं?
तमिलनाडु को पहली गैर द्रविड़ सरकार मिल चुकी है। सरकार में ब्राह्मण से लेकर ईसाई तक, हर वर्ग का प्रतिनिधित्व दिखा है।

विजय जोसेफ। Photo Credit: PTI
आजादी के बाद से ही जिस तमिलनाडु में हमेशा द्रविड़ पार्टियां ही सत्ता में रहीं, वहां अब तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) की सरकार बन गई है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर जोसेफ सी विजय ने शपथ ली है। तमिलनाडु में अब तक सत्ता में हिस्सेदारी सिर्फ द्रविड़ मुनेत्र कझगम (DMK) और ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कझगम (AIADMK) की ही रही है। अब TVK के उदय के बाद, ऐसा पहली बार हो रहा है कि गैर द्रविड़ पार्टी, सत्ता में आई हो।
तमिलगा वेत्री कझगम के संस्थापक विजय, अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री हैं। उन्हें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सुबह 10 बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में शपथ दिलाई। लंबी जद्दोजहद के बाद शनिवार को राज्यपाल ने विजय को मुख्यमंत्री नियुक्त करने का आधिकारिक पत्र सौंपा था।
यह भी पढ़ें: 'मैं सी विजय जोसेफ...', तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने विजय, TVK युग की शुरुआत
विजय किन लोगों के सहारे सरकार में आए हैं, उनके साथ शपथ लेने वाले मंत्री कौन हैं, आइए जानते हैं-
- एन आनंद: बुस्सी आनंद के तौर पर लोकप्रिय हैं। वह तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के महासचिव हैं। वह 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में चेन्नई की थियागरायनगर सीट से विधायक चुने गए। विजय ने 2 फरवरी 2024 को TVK की स्थापना के वक्त ही आनंद को पार्टी का पहला महासचिव नियुक्त किया था। तब से वह पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता के रूप में सक्रिय हैं।|
- के ए सेंगोट्टैयन: तमिलनाडु के सीनियर नेता हैं। 5 दशक से ज्यादा तक AIADMK में सक्रिय रहे। साल 1977 से 2025 तक तमिलनाडु विधानसभा के सदस्य रहे। उन्होंने सत्यमंगलम और गोबीचेट्टिपालयम से रिकॉर्ड 9 बार चुनाव जीता है। उनके पास परिवहन, कृषि, सूचना प्रौद्योगिकी, राजस्व, स्कूल शिक्षा और खेल विकास जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय रहे हैं। नवंबर 2025 में AIADMK से निष्कासित होने के बाद उन्होंने विजय के नेतृत्व वाले तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) का हाथ थामा। अब वह पार्टी के शीर्ष प्रशासनिक समिति के मुख्य समन्वयक हैं।
- आधव अर्जुन: TVK के युवा येहरे हैं। वह तिरुचिरापल्ली से हैं। वह किसान परिवार से आते हैं, अब विल्लिवक्कम विधानसभा से विधायक हैं। उन्होंने 2026 के विधानसभा चुनाव में DMK उम्मीदवार को हराकर यह सीट जीती। वह टीवीके के महासचिव (चुनाव प्रचार प्रबंधन) हैं। वह विजय के रणनीतिक सलाहकार भी हैं। उन्होंने पहले VCK में उप महासचिव के रूप में काम किया था, अब TVK के भविष्य है। वह लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन के दामाद भी हैं। अपनी आक्रामक चुनावी रणनीति, डिजिटल कैंपेनिंग और युवाओं को आकर्षित करने वाले बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं।
- के जी अरुणराज: पूर्व IRS अधिकारी हैं। पेशे से चिकित्सक भी रहे हैं। उन्होंने नामक्कल जिले की तिरुचेन्गोडे सीट से चुनाव जीता है। वह TVK की पॉलिसी और कैंपेन महासचिव के पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह घोषणा-पत्र समिति के प्रमुख भी रहे हैं। मद्रास मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की, सिविल सर्विस में साल 2009 में भर्ती हुए। मई में रिटायर हुए और सीधे TVK में शामिल हो गए।
यह भी पढ़ें: 'हम वह नहीं जो मुश्किलों में साथ छोड़े,' DMK के लिए कांग्रेस को सुना रहे अखिलेश?
- पी वेंकटरमणन: TVK के कोषाध्यक्ष और मैनेजर हैं। वह मेलापोर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। पहली बार विधायक बने हैं। विजय के 2000 से निजी मैनेजर हैं। वेंकटरामनन, सैदापेट लॉ एसोसिएशन में प्रैक्टिस कर चुके हैं। उन्होंने मेलेपोर में DMK के डी वेलु को 28,972 वोटों के अंतर से हराया है। वह ब्राह्मण समुदाय से आते हैं।
- सी टी आर निर्मल कुमार: TVK को सोशल मीडिया पर हिट बनाने का श्रेय इन्हें जाता है। निर्मल कुमार पार्टी के नए चेहरे हैं। बीजेपी और AIADMK के लिए काम कर चुके हैं, उन्होंन पारंपरिक जिला सचिव मॉडल को दरकिनार करते हुए असंगठित फैनबेस को अनुशासित डिजिटल फोर्स में तब्दील किया। विजय के भरोसेमंद खिलाड़ी हैं।
- ए राजमोहन: इनका पॉपुलर नाम पुट चटनी राजमोहन है। तमिल अभिनेता, स्टैंडअप कॉमेडियन, निर्देशक, टीवी एंकर, कंटेंट क्रिएटर और अब कैबिनेट मंत्री हैं। वह TVK के प्रचार सचिव हैं। इन्फ्लुएंसर हैं, तीखा व्यंग करते हैं। विजय के करीबी हैं।
- के टी प्रभु: चर्चित डेंटिस्ट हैं। समाजसेवा से जुड़े रहे हैं। वह शिवगंगा पूर्व जिला सचिव और कराइकुडी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने सामाजिक कल्याण, कृषि विकास और युवा सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर लगातार काम किया है। वह विजय की पार्टी के संगठन स्तर के नेता हैं। अब उन्हें विजय की कैबिनेट में जगह मिली है।
- एस कीर्तना: वह शिवकाशी से विधायक चुनी गई हैं। सिर्फ 29 साल की उम्र में वह इस विधानसभा की पहली महिला विधायक बनी हैं। 7 दशक से यहां सिर्फ पुरुष ही जी रहे थे। वह राजनीतिक सलाहकार हैं, कई भाषा में बातचीत करती हैं। अब विजय की कोर टीम का हिस्सा हैं।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap

