logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नए जूते पहनने की जिद कर रहा था छोटा भाई, बड़े भाई ने जान से मार डाला

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में ऑनलाइन आए नए जूते पहले पहनने की जिद पर बड़े भाई सूरज ने छोटे भाई लक्ष्मण की कैंची मारकर हत्या कर दी। इस मामूली बात पर हुए कत्ल से पूरे इलाके में सनसनी है।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र में नए जूते पहनने के विवाद को लेकर बड़े भाई सूरज ने अपने सगे छोटे भाई लक्ष्मण को कैंची मारकर उसकी जान ले ली। यह पूरी वारदात तब हुई जब सूरज ने ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए अपने लिए नए जूते मंगवाए थे और पार्सल आते ही लक्ष्मण उन्हें सबसे पहले पहनने की जिद करने लगा। दोनों भाइयों के बीच जूतों को लेकर काफी देर तक खींचतान और कहासुनी होती रही। लक्ष्मण अपनी बात से पीछे हटने को तैयार नहीं था जिससे सूरज अपना आपा खो बैठा। गुस्से में आकर सूरज ने पास में रखी कैंची उठा ली और लक्ष्मण पर हमला कर दिया जिससे वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा।

 

लक्ष्मण को लहूलुहान हालत में देखकर परिजन घबरा गए और उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली लेकर भागे। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

 

यह भी पढ़ें: गोवा ट्रिप पर नहीं गए बच्चे तो काट लिए नंबर, स्कूल में पैरेंट्स का भारी हंगामा

अभी तक नहीं दी शिकायत

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल पुलिस को किसी भी पक्ष से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने साफ कहा कि जैसे ही परिजन की ओर से लिखित रिपोर्ट दी जाएगी उसके बाद ही मुकदमा दर्ज कर सूरज के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: बीमारी भी नहीं रोक पाई, कैंसर से जूझने वाला बच्चा 10वीं में ले आया 92% नंबर

पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं

कुछ समय पहले दिल्ली के शकूरपुर इलाके में भी एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया था, जहां महज मोबाइल चार्जर को लेकर हुए विवाद में एक भाई ने अपने ही सगे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इसी तरह की एक अन्य घटना में लुधियाना में सिर्फ अंडे की भुर्जी बनाने के विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त की जान ले ली थी। इन सभी मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Related Topic:#UP News#UP Police

और पढ़ें