मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की जान 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से चली गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बुजुर्ग ने गुटखा खा रखा था। थूकते वक्त हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उनका शरीर बुरी तरह से झुलस गया। मामला विदिशा जिले गंजबासौदा के वार्ड नंबर छह की है। मृतक की पहचान प्रभु लाल गुप्ता (65) के तौर पर हुई है। घटना शुक्रवार दोपहर की है।
प्रभु लाल गुप्ता पिछले 10 वर्षों से गंजबासौदा में किराये से रहते थे। मिस्त्री के तौर पर काम करके अपना गुजर-बसर करते थे। शुक्रवार को गायत्री नगर स्थित किराये के मकान के तीसरी मंजिल के छज्जे पर खड़े थे। घर के पास से ही 11 केवी की हाईटेंशन लाइन गुजरी है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के स्कूल में छात्रा ने की आत्महत्या, गार्ड रूम के पीछे जली हालत में मिली
लाइन हटाई गई होती तो न जाती जान
स्थानीय लोगों के मुताबिक प्रभु लाल गुप्ता ने गुटखा खा रखा था। वह जब थूकने लगे, तभी बिजली लाइन की चपेट में आ गए। करंट से शरीर बुरी तरह से झुलस गया। उनकी मौत के बाद से स्थानीय लोगों में बिजली कंपनी के प्रति नाराजगी है। लोगों का कहना है कि लाइन हटाने की मांग कई बार की जा चुकी है, लेकिन अधिकारी सुनते नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: परविंदर सिंह झोटा मर्डर केस: मानसा में मेडिकल हॉल पर सीबीआई की दबिश से हड़कंप
छतरपुर का रहने वाला था मृतक
मकान मालकिन पदमा चिढ़ार का कहना है कि कई बार लाइन को शिफ्ट करने का आवेदन दिया। अधिकारियों से आश्वासन भी मिला, लेकिन उसके बाद कोई कदम नहीं उठाया गया। प्रभु लाल गुप्ता छतरपुर जिले के मूल निवासी थे। उनकी मौत से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।