logo

मूड

ट्रेंडिंग:

30 मिनट तक सियार से लड़ी 65 साल की महिला, गला घोंटकर मार डाला

65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने 30 मिनट तक सियार से भिड़ने के बाद उसे अपनी साड़ी से बांधकर मार डाला। महिला को बेहोशी के हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत स्थिर है।

Shivpuri Latest News.

सांकेतिक फोटो। (AI Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक बुजुर्ग महिला पर सियार ने हमला किया। 65 वर्षीय महिला ने बहादुरी से सियार का सामना किया। लगभग 30 मिनट तक सियार से जूझने के बाद महिला ने उसे मौत के घाट उतार दिया। जहां पर मृत हालत में सियार मिला, वहीं पर खून से लथपथ बुजुर्ग महिला बेहोश मिली। ग्रामीणों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां उसके शरीर में 18 जगह पर सियार ने काट रखा था। डीएफओ सुधांशु यादव का कहना है कि वन विभाग बुजुर्ग के इलाज का पूरा खर्च उठाएगा।

 

मामला शिवपुरी जिले के बदरवास थाना अंतर्गत बरखड़ी गांव का है। 65 वर्षीय सुराजिया बाई जाटव सोमवार की शाम लगभग 5 बजे अपने खेत चारा काटने गई थी। एक पुलिया के पास सियार ने उस पर हमला कर दिया। महिला ने हिम्मत नहीं हारी। उसने लगभग 30 मिनट तक सियार का सामना किया।

 

यह भी पढ़ें: तेजस्वी को CM फेस बनाने को तैयार नहीं कांग्रेस, सीटों पर भी फंसा पेच

साड़ी को फाड़कर गले से बांधा

महिला ने बताया कि सियार ने कई बार हमला किया। इसके बाद उसे जबड़ा से पकड़कर दबा लिया। अपनी साड़ी का एक किनारा फाड़ा और सियार के गले में फंसा दिया। जैसे सियार ने झपटा मारा, वैसे ही कपड़े को खींच लिया। गले को तब तक कसकर रखा जब तक सियार की जान नहीं चली गई। अधिक खून निकले और घायल होने के बाद महिला भी वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी।

 

यह भी पढ़ें: बिहार: जमीन सर्वेक्षण कर्मी नाराज, धरने से वेतन तक, हंगामे की कहानी

सियार के काटने से देवर की हो चुकी मौत

गांव वाले महिला को सबसे पहले बदरवास स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। इसके बाद उसे शिवपुरी जिला अस्पताल ले गए। आधी रात बाद महिला को होश आया। डॉक्टरों का कहना है कि महिला के पेट, गर्दन और सिर पर कुल 18 गहरे घाव हैं। एंटी-रेबीज इंजेक्शन दे दिया गया है। हालत अब स्थिर है। एक हफ्ते में ठीक होने की उम्मीद है। एक रिश्तेदार के मुताबिक छह महीने पहले महिला के देवर को सियार ने काटा था। रेबीज के बाद उसकी मौत हो गई।


और पढ़ें