logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'भैया प्लीज बच्चा है', कार में 10 मिनट तक बंधक बना परिवार, गिड़गिड़ाती रही पत्नी

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक परिवार को सड़क पर कार के अंदर 10 मिनट तक बंधक बनाकर रखा गया। एक आदमी ने छोटी सी बात पर परिवार को डंडे से धमकाया, जबकि कार में बैठी महिला मदद की गुहार लगाती रही।

Family hostage in car indore

परिवार को डंडे से धमकाता आरोपी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य प्रदेश के इंदौर में दिनदहाड़े एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बदमाश ने पति-पत्नी और उनकी दो साल की बच्ची को कार के अंदर करीब 10 मिनट तक बंधक बनाए रखा। आरोपी डंडा दिखाकर पैसे मांगता रहा, जबकि परिवार मदद की गुहार लगाता रहा। इस घटना ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

घटना बंगाड़ा रोड इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने मामूली टक्कर का बहाना बनाकर कार को रोका और अंदर बैठे परिवार को डराना-धमकाना शुरू कर दिया। इस दौरान पत्नी लगातार 'भैया प्लीज, बच्चा है' कहकर रहम की अपील करती रही लेकिन आरोपी का रवैया आक्रामक ही बना रहा।

 

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर 7 साल तक चली प्रेम कहानी, अब ऋषि और फिलीपींस की सारा ने की शादी 

कार में कैद रहा परिवार

करीब 10 मिनट तक परिवार कार के अंदर ही फंसा रहा। आरोपी गाली-गलौज करता रहा और पैसे देने का दबाव बनाता रहा। पति-पत्नी अपनी बच्ची को संभालते हुए किसी तरह हालात को बिगड़ने से रोकने की कोशिश करते रहे। हालांकि, बाद में आरोपी खुद ही वहां से चला गया। इस दौरान किसी को शारीरिक चोट नहीं आई लेकिन परिवार बुरी तरह सहम गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वयाहर हो रहा है। जहां कई यूजर्स इस शख्स के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग कर रहे हैं। कमेंट बॉक्स में एक यूजर ने यहां तक लिख दिया कि 'पुलिस इसका जुलुस निकाल दे तो मजा आ जाए।'

 

यह भी पढ़ें: बैंककर्मी की मदद से करते थे ठगी, चार भाइयों ने डिजिटल अरेस्ट से ठगे 91 लाख रुपये

कौन है यह शख्स?

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस श्रीकृष्ण लालचंदानी ने PTI को बताया कि 24 अप्रैल को एरोड्रम थाना इलाके में हुई इस घटना को लेकर परिवार की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान 38 साल के मंगल शर्मा के रूप में हुई है और उसे पकड़ने के लिए तलाश जारी है। अधिकारी ने बताया कि मंगल शर्मा ने कथित तौर पर गाड़ी टकराने की बात को लेकर परिवार से झगड़ा किया और उन्हें डराकर पैसे वसूलने की कोशिश की।


और पढ़ें