logo

ट्रेंडिंग:

पहाड़गंज: 15 दिन मां घर पर नहीं थी, पिता ने 14 साल की बेटी से कई बार किया रेप

दिल्ली में एक पिता ने अपनी ही 14 साल की बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके से एक खबर सामने आई है जहां एक आदमी ने अपनी ही 14 साल की नाबालिग बेटी के साथ पिछले 15 दिनों में कई बार दुष्कर्म किया है। इस मामले में पुलिस ने बच्ची की शिकायत के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 8वीं क्लास में पढ़ने वाली पीड़िता ने  1 फरवरी को इस घटना के बारे में पुलिस को बताया जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को अगले दिन पकड़ लिया।  

 

बच्ची का कहना है कि केवल अपनी सुरक्षा के लिए नहीं बल्कि अपने छोटे भाई-बहन को पिता से बचाने के लिए वह सामने आई है। बच्ची ने अपने मकान मालिक (जो उसके दोस्त के माता-पिता भी हैं) के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। 

 

यह भी पढ़ें: हत्या के 4 साल, अब क्यों हो रही अंकिता भंडारी केस की CBI जांच? वजह समझिए

बच्ची की शिकायत के अनुसार

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, बच्ची की मां करीब 15 दिन पहले बिहार में अपने गांव गई थी। मां के जाने के बाद से ही उसके पिता ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया था। मां के जाने के बाद धमकी और मारपीट का दौर जारी रहा। पीड़िता का आरोप है कि 31 जनवरी और 1 फरवरी की रात को उसके पिता ने घर पर उसके साथ जबरदस्ती की। जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे डराया-धमकाया और चुप रहने को कहा। 


पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बच्ची ने खुलासा किया कि पिछले दो हफ्तों में उसके साथ ऐसी घटना चार-पांच बार हुई। वह डर की वजह से चुप थी क्योंकि आरोपी अक्सर उसके और उसकी मां के साथ मारपीट करता था।

 

यह भी पढ़ें: आज से खुल गया अमृत उद्यान, कैसे कर सकते हैं विजिट? तरीका जानिए

पुलिस की कार्रवाई

शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। 2 फरवरी को पुलिस की एक स्पेशल टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

 

बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई है और मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान भी दर्ज हो गया है, जहां उसने अपने आरोपों की पुष्टि की है। पुलिस ने मौके से फोरेंसिक सबूत भी इकट्ठा कर लिए हैं।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap