हरियाणा के फरीदाबाद में एक 26 साल की महिला टीचर की दिनदहाड़े चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई है। यह सनसनीखेज वारदात सिकरौना गांव में पुलिस चौकी से कुछ मीटर की दूरी पर हुई। नकाबपोश सिरफिरे ने स्कूल के अंदर घुसकर टीचर की हत्या की और मौके से फरार हो गया।
जानकारी दे मुताबिक, आरोपी लगभग दो साल से महिला का पीछा कर रहा था। महिला फरीदाबाद के एक प्राइवेट स्कूल में अंग्रेजी की टीचर थी। वह शादीशुदा थी। आरोपी सोमवार सुबह स्कूल में घुसा और महिला के पति का नाम लेकर उसे मेन गेट पर बुलाया। महिला जैसे ही बाहर आई युवक ने स्टाफ और छात्रों के सामने ही उस पर 20 से ज्यादा बार चाकू से हमला किया। वह तबतक वार करता रहा जबतक चाकू मुड़ नहीं गया।
यह भी पढ़ें: नेपाल हिंसा के बाद UP हाई अलर्ट पर, हजारों गांवों में बढ़ाई गई चौकसी
CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात
हैवानियत की यह पूरी वारदात स्कूल के CCTV कैमरे में कैद हो गई है। यह हमला कुछ ही सेकंड में हुआ और महिला टीचर को हॉस्पिटल ले जाने से पहले ही मौत हो गई।
संध्या का पीछा करता था अमित
आरोपी का नाम अमित है, जो 21 साल का है। वह फरीदाबाद के कोट गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे वारदात के कुछ ही घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि अमित सिकरोना के सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाने वाली संध्या का पीछा कर रहा था। संध्या ने कथित तौर पर अमित से बात करनी बंद कर दी थी और उसे चेतावनी दी कि अगर वह उसे परेशान करता रहा तो वह पुलिस से शिकायत कर देगी।
पति के बहाने बुलाया बाहर
पुलिस के मुताबिक, अमित सुबह करीब 9.30 बजे स्कूल में अपना चेहरा बांधकर घुसा। उसने स्टाफ से संध्या को बताने के लिए कहा कि उसका पति विक्की उससे मिलने आया है। संध्या यह सोचकर कि उसका पति बाहर इंतजार कर रहा है, वह बाहर आ गई।
CCTV वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि जैसे ही संध्या अपनी क्लास के बाहर निकली, अमित उसके ऊपर झपट पड़ा। वह संध्या को खींचकर बाहर ले गया और उसे मुक्के मारता रहा। उसके एक झटके में चाकू निकाला और चाकू से कई बार उसकी गर्दन, पेट और शरीर के ऊपरी हिस्से पर वार किया। संध्या घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी।
यह भी पढ़ें: UP के निजी स्कूलों में मनमानी रुकेगी? 3.50 लाख शिक्षकों को राहत देने की तैयारी
अल-फलाह मेडिकल कॉलेज ले गए
स्कूल के लोग संध्या को अल-फलाह मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्कूल प्रिंसिपल तेजपाल संध्या की चीखें सुनकर उसे बचाने के लिए कॉरिडोर में दौड़े लेकिन वह उसे बचा नहीं पाए। इस वारदात के बाद पूरे स्कूल में अफरातफरी मच गई। बच्चे चीख-पुकार मचाने लगे।