logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पिस्टल लहराकर सीएम सम्राट को दी खुली धमकी, अब आरोपी को सता रहा एनकाउंटर का डर

सोशल मीडिया पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने का वीडियो वायरल हुआ है, जिसके बाद पटना साइबर सेल ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Samrat Choudhary

सम्राट चौधरी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इसका एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक हाथ में पिस्टल जैसी चीज का प्रदर्शन करते हुए सीएम के खिलाफ गाली-गलौज और गलत भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पटना साइबर सेल ने तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके पहले भी समस्तीपुर से इसी तरह का एक वीडियो सामने आया था।

 

वायरल वीडियो में दिख रहा युवक हवा में पिस्टल का प्रदर्शन कर रहा है। वह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर बहुत खराब शब्द बोल रहा है और खुलेआम हत्या की धमकी दे रहा है। यह वीडियो इंस्टाग्राम और एक्स पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। हजारों यूजर्स तक पहुंचने के बाद पुलिस हरकत में आई। वीडियो को देखते ही सुरक्षा एजेंसियों ने सीएम की सुरक्षा की समीक्षा शुरू कर दी।

 

यह भी पढ़ें: इश्क का राज खुलने के डर से 5 साल के मासूम की हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार

शिकायत पर केस दर्ज

मामला सामने आते ही पटना पुलिस की साइबर सेल एक्शन में आ गई। साइबर थाने में आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है। यह केस साइबर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर संभव शर्मा के लिखित बयान के आधार पर दर्ज हुआ है। उन्होंने अपने बयान में लिखा है कि इंस्टाग्राम और एक्स पर यह वीडियो बहुत तेजी से फैल रहा है। इसे रोकना और आरोपी को पकड़ना जरूरी है।

 

पुलिस ने विशेष रूप से लिखा है कि वीडियो में भड़काऊ बातें कही गई हैं। इससे मुख्यमंत्री जैसे बड़े पद का अपमान हुआ है और उनकी सुरक्षा से भी खिलवाड़ हुआ है। पुलिस का मानना है कि ऐसी हरकत से समाज के दो गुटों या समुदायों के बीच नफरत और कड़वाहट बढ़ सकती है। इससे राज्य की शांति और कानून-व्यवस्था बिगड़ने का खतरा है।

असली सोर्स का पता

आरोपी तक पहुंचने के लिए साइबर थाना पुलिस डिजिटल सबूत जुटा रही है। टीम पता कर रही है कि यह आपत्तिजनक वीडियो सबसे पहले किस अकाउंट से अपलोड हुआ था। जांच के लिए इंस्टाग्राम और एक्स के मैनेजमेंट से संपर्क किया गया है। पुलिस ने अकाउंट होल्डर की पूरी प्रोफाइल, आईपी एड्रेस, लॉग इन डिटेल और दूसरी जानकारियां मांगी हैं। डिजिटल फुटप्रिंट से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश हो रही है।

 

साइबर थाने के डीएसपी नितिश चंद्र धारिया ने बताया कि तकनीकी टीम बारीकी से काम कर रही है। इंटरनेट से मिले सबूतों के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर रही है और बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सोशल मीडिया पर संवैधानिक पदों के खिलाफ ऐसी भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: मोबाइल खंगालने पर छिड़ा महाभारत, पत्नी ने दुपट्टे से पति का गला घोंटा

बढ़ाई गई सुरक्षा

कानूनी जानकारों के मुताबिक, सोशल मीडिया पर धमकी देना आईटी एक्ट और आईपीसी की गंभीर धाराओं में आता है। इसमें 3 से 7 साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। अगर पिस्टल असली निकली तो आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जुड़ेंगी। पुलिस वीडियो की फॉरेंसिक जांच करवा रही है ताकि पता चल सके कि पिस्टल असली है या नकली। सीएम हाउस और सचिवालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


और पढ़ें