logo

मूड

ट्रेंडिंग:

UP के मऊ में O की जगह चढ़ाया B ग्रुप का खून, बच्चे को कैंसर; 2 डॉक्टरों पर FIR

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ाने के पुराने मामले में कोर्ट ने आदेश दिया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने 2 डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mau News

प्रतीकात्मक तस्वीर। (AI-generated image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में इलाज के दौरान बच्चे को गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ाने का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि बच्चे का ब्लड ग्रुप O होने के बावजूद उसे B ग्रुप का खून चढ़ा दिया गया था। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। बाद में लखनऊ के SGPGI में जांच के दौरान बच्चे में ब्लड कैंसर की पुष्टि हुई। परिवार ने इस मामले में दो डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।

 

मंगलवार (17 नवंबर) की शाम कोर्ट के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने विवान चाइल्ड केयर के डॉ. विवेक सिंह और डॉ. संजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। परिवार ने दोनों डॉक्टरों पर जातिसूचक शब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: सोनभद्र से यूपी में अक्वान चक्रवात की एंट्री, मौसम में बदलाव से किसान परेशान

बच्चे का ब्लड ग्रुप O था, चढ़ाया B ग्रुप का खून

मृतक मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के डुमरांव गांव का रहने वाला था। मृतक की दादी शकुंतला देवी ने बताया कि उनके पोते अभिनव की तबीयत खराब हो गई थी। बता दें कि मामला साल 2024 का है। जब 11 नवंबर 2024 को उसे विवान चाइल्ड केयर में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बच्चे को खून की जरूरत पड़ी थी। इसके बाद शारदा नारायण अस्पताल के ब्लड बैंक से खून मंगवाया गया था।

 

परिवार का आरोप है कि बच्चे का ब्लड ग्रुप O था, लेकिन उसे B ग्रुप का खून चढ़ा दिया गया था। इसके बाद उसकी हालत और खराब होने लगी। परिजनों के अनुसार 31 जनवरी 2025 को बच्चे की तबीयत फिर से बिगड़ी थी। उसे दोबारा विवान चाइल्ड केयर में भर्ती कराया गया। इस दौरान डॉक्टर ने इलाज करने में असमर्थता जताई और 3 फरवरी को बच्चे को डिस्चार्ज कर दिया गया था।

SGPGI में जांच के दौरान ब्लड कैंसर का हुआ खुलासा

इसके बाद परिवार 20 फरवरी 2025 को उसे लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) ले गया। वहां जांच में बी-एक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया (B-acute lymphoblastic leukemia) यानी ब्लड कैंसर के एक प्रकार की पुष्टि हुई। तब से बच्चे का इलाज चल रहा था। साथ में बच्चे को कीमोथेरेपी भी दी जा रही थी।

 

यह भी पढ़ें: 'सौ चूहे खाकर बीजेपी हज को चली', हंगामे के बीच बोले CM सुखविंदर सुक्खू 

शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप

शकुंतला देवी ने इलाज में लापरवाही को लेकर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। उनका आरोप है कि 10 अक्टूबर 2025 को दोनों डॉक्टर उनके घर पहुंचे। वहां उन्होंने जातिसूचक शब्द कहे और गाली-गलौज की। परिवार का दावा है कि शिकायत वापस नहीं लेने पर जिंदा दफन कराने की धमकी भी दी गई थी।

 

परिवार के अनुसार, पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इसके बाद शकुंतला देवी ने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। अब कोर्ट के आदेश पर मंगलवार (17 नवंबर 2026) शाम नगर कोतवाली पुलिस ने दोनों डॉक्टरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अब पुलिस इलाज में लापरवाही, गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ाने और धमकी देने से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है।


और पढ़ें