logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पंचकूला के बरवाला में चिप बनाने वाली कंपनी में लगी आग, करोड़ों का सामान हुआ राख

पंचकूला के बरवाला में इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। चिप बनाने वाली कंपनी में लगी इस आग में करोड़ों का सामान जलकर राख हो गया।

Fire breaks out in a company in Barwala

फैक्ट्री में लगी आग, Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा के पंचकूला जिले के बरवाला में अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि यह आग प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (PCB) की चिप बनाने वाली कंपनी ICL के प्लांट  में लगी है और इसमें करोड़ों का सामान जलकर राख हो गया है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग को दूसरी जगहों पर फैलने से रोक लिया है। 

 

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। आग लगने की घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आग पर काबू पाने की कोशिशें अभी भी जारी हैं। स्थानीय लोग भी प्रशासन की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें: बस्ती में बिना जांच के ही बना दिए 998 ड्राइविंग लाइसेंस, 2 अधिकारी सस्पेंड

 

धुएं का गुबार दिखा

पंचकूला पुलिस ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें धुएं का गुबार देखा जा सकता है। यह वीडियो पास में किसी सड़क से बनाया गया है और आसमान में काले धुएं का गुबार साफ दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही फैक्ट्री के बाहर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां खड़ी हुई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिशें की जा रही हैं। 

आग पर काबू पाने की लिए कड़ी मेहनत

इस घटना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। हादसा होते ही बरवाला से पंचकूला कंट्रोल रूम को तुरंत सूचना दी गई, जिसके बाद पंचकूला से भी दमकल की गाड़ियां और सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय फायर ब्रिगेड के अलावा पंचकूला, डेराबस्सी, चंडीगढ़ और नारायणगढ़ से फायर ब्रिगेड की करीब 15 गाड़ियों को तुरंत मौके पर बुलाया गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

यह भी पढ़ें: 'NSA का आधार ही गलत...', रिहा होंगी आकृति चौधरी, हाई कोर्ट का आदेश

करोड़ों का नुकसान

जिस कंपनी के प्लांट में यह घटना हुई है उसके मालिक रजनीश गर्ग हैं। उनका करोड़ों रुपए का सामान और मशीनरी जलकर राख हो गई है। अभी तक आग लगने की वजह सामने नहीं आई है लेकिन शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की मुख्य वजह माना जा रहा है। गनीमत रही कि आग को फैलने से रोक लिया गया। 

Related Topic:#haryana news

और पढ़ें