logo

मूड

ट्रेंडिंग:

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान में लगी आग, यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

हैदराबाद से चंडीगढ़ आई इंडिगो की फ्लाइट में लैंडिंग के बाद एक यात्री के पावर बैंक में आग लग गई। धुआं उठते ही विमान को तुरंत खाली कराया गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Fire breaks out inside IndiGo plane at Chandigarh airport

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

मंगलवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हैदराबाद से आई इंडिगो की फ्लाइट (6E 108) में लैंडिंग के बाद एक यात्री के बैग से धुआं निकलने लगा। विमान रनवे पर खड़ा था और यात्री उतरने ही वाले थे तभी क्रू ने एक पर्सनल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (PED) में आग लगने की पुष्टि की। बताया जा रहा कि यह PED पावर बैंक था। खतरे को भांपते हुए क्रू ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और आपातकालीन 'स्लाइड्स' खोलकर सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाला। 

 

इंडिगो के प्रवक्ता के अनुसार, सभी यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल तक पहुंचा दिया गया है और विमान की पूरी तकनीकी जांच के बाद ही इसे दोबारा उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: 'जो बोले सो निहाल...' बंगाल चुनाव खत्म होते ही पंजाब के लिए माहौल बनाने लगी BJP

 

इंडिगो एयरलाइन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि 5 मई, 2026 को हुई इस घटना में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तुरंत निकासी की गई। प्रवक्ता ने साफ किया कि संबंधित अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है और यात्रियों की देखभाल के लिए ग्राउंड टीम तैनात है। विमान की सुरक्षा सुनिश्चित होने तक इसे ऑपरेशन से बाहर रखा गया है।

कहां रखें पावर बैंक, क्या है नियम?

अब प्लेन में पावर बैंक और लिथियम बैटरी को लेकर नियम काफी सख्त हो गए हैं, क्योंकि आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। फ्लाइट के दौरान आप पावर बैंक से मोबाइल या कोई भी डिवाइस चार्ज नहीं कर सकते। इतना ही नहीं, सीट पर जो चार्जिंग पॉइंट होता है, उससे भी पावर बैंक चार्ज करना पूरी तरह मना है।

 

यह भी पढ़ें: UP में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, विरोध के बार स्मार्ट मीटर सिस्टम खत्म

 

साथ ही, पावर बैंक को ऊपर वाले लगेज कंपार्टमेंट (ओवरहेड बिन) में रखने की इजाजत नहीं होती। आपको इसे अपने सामने ही रखना होता है, ताकि अगर उसमें से धुआं या कोई दिक्कत शुरू हो जाए तो तुरंत पता चल सके और समय रहते कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा, हर एयरलाइन ने पावर बैंक की क्षमता (mAh) और कितने पावर बैंक आप साथ ले जा सकते हैं इस पर भी लिमिट तय कर रखी है। यानी अब पावर बैंक लेकर फ्लाइट में चढ़ना पहले जितना आसान नहीं रहा, नियमों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।


और पढ़ें