logo

मूड

ट्रेंडिंग:

चिराग पासवान की पार्टी के नेता पर अंधाधुंध फायरिंग, साथी के कंधे पर लगी गोली

बिहार के समस्तीपुर जिले में अपराधी बेखौफ हैं। अब लोजपा नेता पर अंधाधुंध फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Samastipur Police

प्रतीकात्मक फोटो। (AI Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

संजय सिंह, पटना। बिहार के समस्तीपुर जिले में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता पर हमले का मामला सामने आया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर की है। यहां लोजपा (आर) के नेता और कारोबारी रोहित कुमार पर बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। 

 

गनीमत रही कि वे बाल-बाल बच गए। वहीं उनके साथ मौजूद एक शख्स के कंधे पर गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान खैरी गांव के रहने वाले शुभम कुमार उर्फ इशू के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें: कैसे लीक हुई कांग्रेस की सीक्रेट मीटिंग? गौरव गोगोई ने इस नेता पर लगाया आरोप

 

पुलिस के मुताबिक लोजपा नेता अपनी कार से उतरकर घर के बाहर साथियों से बातचीत करने में जुटे थे। तभी  इसी दौरान वहां पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोलियां की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोजपा नेता रोहित कुमार के साथ मौजूद शुभम सिंह उर्फ इशू को एक गोली जा लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश जितवारपुर की तरफ भाग निकले। 

 

यह भी पढ़ें: जर्मनी जाने से पहले वहां के भारतीय छात्रों की सच्चाई जान लें, कैसे हो रहा शोषण?

डीएसपी बोले- जल्द पकड़े जाएंगे अपराधी

इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने भी घटनास्थल की जांच की। उन्होंने कहा कि कुछ बदमाशों ने रोहित कुमार पर कई राउंड फायरिंग की है। एक गोली उनके एक साथी को लगी है। घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए गए हैं। बदमाशों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।


और पढ़ें