logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिहार में वीडियो कॉल से असलहा तस्करी, 5 गिरफ्तार; हरियाणा कनेक्शन आया सामने

बिहार में वीडियो कॉल के माध्यम से हथियार तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने हरियाणा के दो युवकों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बाकी नेटवर्क की भी तलाश की जा रही है।

 Bihar Crime News

प्रतीकात्मक फोटो। (AI-generated image)

शेयर करें

google_follow_us

संजय सिंह, पटना। बिहार के वैशाली जिले में अवैध हथियार तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गंगाब्रिज थाना पुलिस की कार्रवाई में पांच तस्करों की गिरफ्तारी हुई है, जिनमें दो आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं। सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि इस नेटवर्क की जड़ें बिहार से हरियाणा तक फैली हैं। 

 

गिरफ्तार अभिषेक शुक्ला का संपर्क हरियाणा के लोकेश कुमार से उसके भाई ने करवाई थी। लोकेश अपने इलाके में चल रहे जमीन विवाद को लेकर हथियार खरीदना चाहता था, ताकि वह अपने विरोधियों पर दबाव बना सके।

वीडियो कॉल से पिस्टल दिखाकर तय हुई डील

जांच में सामने आया कि इस अवैध सौदे को अंजाम देने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया। मुख्य सप्लायर राइफल उर्फ अमित कुमार ने वीडियो कॉल के जरिए देसी पिस्टल दिखाकर खरीदारों का भरोसा जीता। इसके बाद करीब 45 हजार रुपये में सौदा तय हुआ और भुगतान भी कर दिया गया। इस पूरे नेटवर्क में अंकित कुमार और मुकुल कुमार की भूमिका अहम रही। इन्होंने तस्कर से संपर्क साधा और डील को फाइनल कराया।

 

यह भी पढ़ें: 'गुनाह की राह चुनी तो अंत तय', आनंद मिश्रा की अपराधियों को खुली चेतावनी

गुप्त सूचना बनी पुलिस की सबसे बड़ी ताकत

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हिलालपुर चौक के पास एक कमरे में हथियारों की खरीद-बिक्री चल रही है। सूचना मिलते ही एसपी विक्रम सिहाग के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। एसडीपीओ के नेतृत्व में जब छापेमारी की गई तो मौके से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से एक देसी पिस्टल और दो कारतूस मिले हैं।

 

 

 

मुख्य तस्कर फरार, तलाश तेज

छापेमारी के दौरान इस नेटवर्क का मुख्य तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद इस नेटवर्क से जुड़े और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: ईरान ने अमेरिका को दिया 14 सूत्रीय प्रस्ताव, क्या ट्रंप मानेंगे

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें हरियाणा के झज्जर निवासी लोकेश कुमार और भिवानी का नवीन कुमार शामिल है। इसके अलावा गिरफ्तार मुकुल कुमार, अंकित कुमार और अभिषेक शुक्ला वैशाली जिले के रहने वाले हैं। सभी के खिलाफ गंगाब्रिज थाना में मामला दर्ज किया गया। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

 


और पढ़ें