logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हरियाणा कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष फूल चंद मुलाना का निधन

कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके फूल चंद मुलाना का लंबे समय से किडनी की बीमारी का उपचार चल रहा था। सांसद बेटे वरुण चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी है।

Representative Image

प्रतीकात्मक फोटो। (Photo Credit - Social Media & AI Generated)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी फूल चंद मुलाना का आज सुबह निधन हो गया। फूल चंद मुलाना लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। 6 अप्रैल 1941 को जन्मे फूल चंद मुलाना ने 85 साल की उम्र में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में आखिरी सांस ली। 

 

फूल चंद मुलाना का फोर्टिस अस्पताल में उपचार चल रहा था। कई दिन अस्पताल में दाखिल रहने के बाद वह पंचकूला स्थित अपने घर पर थे। इस दौरान आज सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने पर दोबारा अस्पताल ले जाया गया, जहां सुबह करीब 9 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। फूल चंद मुलाना के बेटे एवं सांसद वरुण चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पिता के निधन की जानकारी दी।

 

यह भी पढ़ें: शहीदों के बलिदान का अनुभव करवाता है 1857 की क्रांति का शहीद स्मारक

चार बार विधायक रहे फूल चंद मुलाना

मुलाना विधानसभा क्षेत्र से फूल चंद मुलाना चार बार विधायक रहे। इसके अलावा वह हरियाणा कांग्रेस में सबसे लंबे समय तक प्रदेशाध्यक्ष रहे। उनके बेटे वरुण चौधरी अंबाला से कांग्रेस सांसद हैं जबकि बहू पूजा चौधरी मुलाना से विधायक हैं। फूल चंद मुलाना ने कला संकाय में ग्रेजुएशन और कानून की पढ़ाई की। इसके बाद साल 1972 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर मुलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर पहली बार विधायक बने।

 

यह भी पढ़ें: असम: आर्मी जवान का चालान काटने वाली ट्रैफिक इंस्पेक्टर ड्यूटी से हटाई गईं

 

1977 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 1982 में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत गए। 1987 में फिर चुनाव हार गए। 1991 में कांग्रेस की टिकट पर एक बार फिर चुनाव लड़ा और तीसरी बार विधायक बने। 1996 और 2000 के विधानसभा चुनाव में वे फिर हार गए। इसके बाद 2005 में उन्होंने मुलाना विधानसभा सीट से चौथी बार जीत दर्ज की और तत्कालीन सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। अगस्त 2007 में उन्हें हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था। करीब साढ़े 6 साल तक इस पद पर रहे।

Related Topic:#haryana news

और पढ़ें