logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'चंदा चोरों का होगा रावण जैसा अंत', राम मंदिर कांड पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

अयोध्या राम मंदिर के चंदा चोरी मामले को लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि चंदा चोरों का रावण जैसा विनाश होगा। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Dhirendra Krishna Shastri

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि चंदा चुराने वाले दोषियों का वही हाल होगा, जो रावण का हुआ था। उन्होंने कहा कि यह चोरी सिर्फ मंदिर के चढ़ावे की नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की श्रद्धा और भरोसे की चोरी है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अलावा राम मंदिर में चंदा चोरी को लेकर संतोष दुबे ने भी अहम बयान दिया है।

 

राम मंदिर चंदा चोरी मामले की विशेष जांच दल (SIT) जांच कर रही है। इस मामले में अब तक 8 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्र, मनीष कुमार यादव, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और अविनाश शुक्ला सहित अन्य आरोपी शामिल हैं। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब सवाल उठता है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने क्या बोले थे?

 

यह भी पढ़ें: पैरोल पर जेल से छूटते ही 5 साल की बच्ची के साथ रेप किया, कौन है होशियार सिंह?

 

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने क्या कहा?

 

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने राम मंदिर के चंदा चोरों को लेकर कहा, 'यह चोर रावण ही तो हैं। रावण ने केवल जानकी माता का हरण किया था, लेकिन यहां करोड़ों लोगों की श्रद्धा और भरोसा चोरी हुआ है। हमें खबर मिली है कि एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इस मामले में और गहराई से जांच होनी चाहिए। इस आरोप में और भी दोषी पकड़े जाएंगे।'

 

इसके बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, 'जब रावण ने जानकी माता का हरण किया था, तो उसका परिणाम यह हुआ कि पूरे परिवार सहित रावण का विनाश हो गया। उसी तरह इस मामले के आरोपी कानूनी दंड तो पाएंगे ही, साथ ही भगवान का दंड भी उन्हें मिलेगा।'

 

यह भी पढ़ें: लड़की ने शादी से मना किया, लड़के ने AI से हनीमून की फोटो बनाई और कर दिया वायरल

संतोष दुबे ने चंदा चोरी को लेकर क्या कहा?

 

संतोष दुबे वही व्यक्ति हैं जिन्होंने बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराए जाने की घटना में हिस्सा लिया था। संतोष दुबे ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में की गई कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मंदिर समिति में फैसले लेने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। इस मामले पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अधिकारी अनिल मिश्रा ने कहा कि जांच पूरी निष्पक्षता के साथ होनी चाहिए। साथ ही जो भी व्यक्ति चोरी का दोषी साबित हो, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।


और पढ़ें