logo

ट्रेंडिंग:

गैंगरेप पीड़िता पहुंची पंचायत, सदस्यों ने आरोपियों को 'संस्कारी' बताया

मध्य प्रदेश के खंडवा में एक आदिवासी महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया। पंचायत में शिकायत करने पर सभी आरोपियों को 'संस्कारी' बता दिया गया। पुलिस में शिकायत के बाद नाबालिग समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- ANI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

मध्य प्रदेश के खंडवा में गैंगरेप का एक गंभीर मामला सामने आया है। 29 नवंबर की रात करीब 1 बजे 6 लोगों ने मिलकर एक आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप किया। महिला ने पहले इसकी शिकायत गांव की पंचायत में की, जहां आरोपियों को 'संस्कारी' बताकर छोड़ दिया गया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला के पुलिस के पास जाने के बाद ही तुरंत एक्शन लिया गया और एक नाबालिग समेत सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

पीड़िता के मुताबिक उसने सबसे पहले गांव की पंचायत में गुहार लगाई थी। बैठक में सभी आरोपियों के परिवार की महिलाओं ने अपने बेटों को संस्कारी बताया। न्याय न मिलने पर 8 दिसंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 

 

यह भी पढ़ें- बंगाल चुनाव में कुछ महीने बाकी, बीजेपी की स्क्रिप्ट तैयार; जमीन पर काम शुरू

घटना की रात क्या हुआ? 

पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने गांव के पटेल से खेत में खिंचाई का ठेका ले रखा था। खेत मुख्य सड़क से लगा होने के कारण वहां लोगों की आना -जाना लगा रहता है। घटना वाली रात भी 6 लोग खेत पर पहुंचे। उन लोगों ने महिला के पति से कहा है कि उन्हें ठंड लग रही है इसलिए अलाव जलाना है। पति अलाव जलाकर खेत में पानी देने चला गया। पति के जाने के बाद ही आरोपियों ने मौका देखकर इस घटना को अंजाम दिया। 

 

पीड़िता ने बताया कि वह और उसका पति मजदूरी कर अपना गुजारा करते हैं।  घटना के बाद महिला काफी डर गई थी क्योंकि उन लोगों ने शिकायत करने पर उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। समाज के डर से वह चुप भी रही, फिर वह हिम्मत कर पंचायत में शिकायत करने पहुंची थी। पीड़िता ने बताया कि बैठक में हमारी एक नहीं सुनी गई क्योंकि सभी पंच आरोपियों के परिवार से ही थे। पंचायत से  उसे निकाल दिया गया और बेइज्जती झेलनी पड़ी जिसके बाद हम थाने गए। 

 

यह भी पढ़ें- हरियाणा में धमकी भरे कॉल आने पर नहीं मिलेगी निजी सुरक्षाः डीजीपी

आरोपी 'संस्कारी'

पीड़िता के मुताबिक पंचायत के सदस्यों ने उसके आरोपों को खारिज कर दिया। महिला ने दावा किया, 'वे कहते रहे कि उनके लड़के 'संस्कारी' हैं।' पीड़िता ने कहा, 'कुछ महिलाओं ने यह भी कहा कि वे ऐसा जुर्म कभी नहीं कर सकते। किसी ने मेरे लिए आवाज नहीं उठाई।' पीड़िता के पति ने सभी आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की है। पति का कहना है कि यह ऐसा कृत्य है जिसे माफ नहीं किया जा सकता। 

 

खंडवा पुलिस अधीक्षक (SP) मनोज राय ने कहा कि सभी को हिरासत में ले लिया गया है। SP ने कहा, 'आरोपियों में से एक नाबालिग है। उसे जुवेनाइल होम भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा जाएगा।'

Related Topic:#Madhya Pradesh News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap