logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट ले जा रहा शराब, बिहार में बेचने की थी तैयारी

गरीब नवाज एक्सप्रेस में शराब तस्करी के आरोप में जीआरपी ने एक कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर उत्तर प्रदेश से बिहार शराब ले जाकर उसे अधिक कीमत पर बेचने का आरोप है।

Coach Attendant Arrested

शराब तस्करी में कोच अटेंडेंट गिरफ्तार, Photo Credit: Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश से एक मामला सामना आया जहां गरीब नवाज एक्सप्रेस के एक कोच अटेंडेंट को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि वह उत्तर प्रदेश से शराब लेकर बिहार जा रहा था जहां उसे अधिक कीमत पर बेचने की तैयारी थी। 

 

जीआरपी के मुताबिक जांच के दौरान कोच अटेंडेंट के पास से शराब बरामद की गई है। पूछताछ में शराब को बिहार ले जाने और वहां ऊंचे दामों पर बेचने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

यह भी पढ़ें: पालघर आश्रम स्कूल में ठंडे पानी से नहाने के कारण 26 छात्र बीमार, एक की मौत

क्या है पूरा मामला?

बलिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक से जीआरपी की टीम ने 30 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गरीब नवाज एक्सप्रेस के कोच अटेंडेट को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर उसका चालान किया है। आरोपी की पहचान राहुल राम पुत्र राजकिशोर के नाम से हुई है जो कुमादपुर गांव के निवासी है। वह 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस के कोच अटेंडेंट के रूप में कार्य करता है।

 

यह भी पढ़ें: PM सूर्य घर योजना: सोलर पैनल लगवाने पर कैसे मिलती है सब्सिडी?

पुलिस को कैसे हुआ शक?

GRP की टीम प्लेटफॉर्म एक पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक बैग लेकर खड़ा रहा था और टीम को शक हुआ। शक के आधार पर उसके बैग की तलाशी ली गई तो अंग्रेजी शराब की 30 बोतलें पाई गई। इन बरामद शराब की कीमत लगभग पांच हजार रुपए बताई गई है। जब आरोपी से पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि वह बलिया शहर के एक दुकान से शराब खरीदकर बैग में भरकर बिहार ले जा रहा था। वहां जाकर वह इसी शराब को ऊंचे दामों पर बेचता था। आरोपी बिहार जाने की तैयारी में था लेकिन समय रहते उसे जीआरपी की टीम ने पकड़ लिया।


और पढ़ें