logo

ट्रेंडिंग:

सलीम वास्तिक केस: दूसरा आरोपी भी एनकाउंटर में ढेर, तीन दिन में दोनों मारे गए

सलीम वास्तिक पर हमला करने वाले दूसरे आरोपी को भी यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। इससे पहले एक और आरोपी को एनकाउंटर में मारा जा चुका है।

Salim Ahmed

सलीम वास्तिक, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कुछ दिन पहले ही सलीम वास्तिक नाम के शख्स पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी एनकाउंटर में मार गिया है। तीन दिनों के भीतर यह गाजियाबाद पुलिस का दूसरा एनकाउंटर है। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात हुई मुठभेड़ में गुलफाम घायल हुआ और बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया। गुलफाम पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। इससे पहले उसके भाई जीशान को भी पुलिस ने मुठभेड़ में घायल किया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। दोनों भाइयों पर सलीम पर हमले की साजिश का आरोप था।

सलीम अहमद पर कुछ दिन पहले लोनी इलाके में हमला किया गया था। हेलमेट पहने आए बाइक सवार दो हमलावरों ने उन पर चाकू से वार किए थे। गंभीर रूप से घायल सलीम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

 

यह भी पढ़ें: एक्स मुस्लिम पर हमला किया, UP पुलिस के एनकाउंटर में ढेर हुआ आरोपी

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गुलफाम ढेर

गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान जीशान और गुलफाम के रूप में की गई थी। जीशान पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज थे और उस पर एक लाख रुपये का इनाम था। बाद में गुलफाम पर भी 1 लाख का इनाम रखा गया था। मुठभेड़ में पुलिस ने बताया कि आरोपी दोबारा वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। लोनी क्षेत्र में घेराबंदी के दौरान बाइक सवार दो युवकों ने पुलिस पर फायरिंग की कोशिश की थी। जवाबी कार्रवाई में जीशान घायल हुआ और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ इंदिरापुरम क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस को गुलफाम की मौजूदगी की सूचना मिली थी। 

 

 

यह भी पढ़ें: जन्मदिन पार्टी में चली गोली, जाकर कप्तान को लगी; 13 वर्षीय छात्र की मौत

 

घेराबंदी के दौरान जीशान ने भी गोली चलाने की कोशिश की, जिसके बाद जवाबी फायरिंग में वह ढेर हो गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। हमले के पीछे की साजिश, नेटवर्क और दूसरे लोगों की पड़ताल की जा रही है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap